Aaj Ka Panchang: आज पितृपक्ष पंचमी तिथी का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त : Aaj Ka Panchang: आज पितृपक्ष पंचमी तिथी का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहूकाल का सही समय
Aaj Ka Panchang 11 September 2025: हिंदू धर्म में हर दिन के शुभ और अशुभ समय को जानने के लिए पंचांग देखना बेहद आवश्यक माना गया है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले सही तिथि, समय और मुहूर्त का ध्यान रखना जरूरी होता है. पंचांग के माध्यम से हमें आने वाले दिनों की विस्तृत जानकारी मिलती है, जैसे, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय, साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति.आइए, इसी पंचांग के आधार पर जानते हैं आज यानी गुरुवार, 11 सितंबर 2025 के प्रमुख शुभ मुहूर्त के बारे में.
11 सितंबर 2025 का पंचांगः
वारः गुरुवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आश्विन मास – कृष्ण पक्ष.
तिथि: चतुर्थी दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक उसके बाद पंचमी रहेगी.
चंद्रराशि: मेष रहेगी .
चंद्र नक्षत्र: अश्विनी दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक उसके बाद भरणी नक्षत्र रहेगा .
योग: ध्रुव शाम 5 बजकर 4 मिनट तक उसके बाद व्याघात योग रहेगा.
अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक .
दुष्टमुहूर्त: चतुर्थी में कोई भी शुभ कार्य न करें.
सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर
सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 27 मिनट पर.
राहूकालः दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक.
तीज त्योहार: संत विनोबभावे जयंती.
भद्राः नहीं है.
पंचक: नहीं है.
आज का दिशाशूल
गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा. जिसमें यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो .थोड़ा जीरा खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
विज्ञापन