: CG में 6 IAS अफसरों के तबादले: प्रभात मलिक IT विभाग के संयुक्त सचिव, इन दो जिलों को मिले नए SDM
Admin Wed, Aug 21, 2024
CG में 6 IAS अफसरों के तबादले: प्रभात मलिक IT विभाग के संयुक्त सचिव, इन दो जिलों को मिले नए SDM
Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। 2012 बैच के आईएएस अभिजीत सिंह को अब चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पहले से ही उनके पास गृह और जेल विभाग की जिम्मेदारी थी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल में 2015 बैच के आईएएस प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वे पहले से ही चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी) के सीईओ और सुशासन एवं अभिसरण विभाग के प्रभारी हैं। इस नए प्रभार के साथ, प्रभात मलिक की जिम्मेदारियों में और भी वृद्धि हुई है।
नए आईएएस अधिकारियों को भी मिली पोस्टिंग
नए आईएएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग मिली है, जो अभी प्रोबेशन पीरियड में हैं। 2022 बैच की आईएएस नम्रता चौबे, जो बलौदाबाजार में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात थीं, को अब महासमुंद जिले के सरायपाली में एसडीएम का पद सौंपा गया है। इसी तरह, कांकेर में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात प्रखर चंद्राकर को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सारंगढ़ का एसडीएम बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों को जिलों के प्रभार
बता दें कि इससे पहले सरकार ने छत्तीसगढ़ में दो IAS अधिकारियों को जिलों के प्रभार दिए हैं. राजेश राणा को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है. तो वहीं शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़ छुईखदान गंडई का प्रभारी सचिव बनाया गया है. इसको लेकर आज समान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
देखें आदेश-

विज्ञापन