BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

म्यूल अकाउंट में 1 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन कुम्हारी मिला लेख लि : दिल्ली में महादेव सट्टा के पैनल में काम करने वाले समेत 6 गिरफ्तार

रेज सायबर सेल समेत दो धानों की पुलिस ने सायबर फ्रॉड और सट्टे के पैसे के लेनदेन के लिए उपयोग हुए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिल्ली में महादेव सट्टा पैनल में काम करने वाला युवक भी शामिल हैं। तीनों थानों की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों से 15 म्यूल खातों की जानकारी मिली है। वहीं तीन आरोपियों से दो खातों की जानकारी मिली है। अब तक इन खातों की जांच में 1 करोड़ से अधिक का लेनदेन का हिसाब-किताब मिला है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी संदिग्ध खातों की जांच की जा रही है। इन म्यूल खातों से जुड़े कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी।

दिल्ली से लौटकर म्यूज खातों का गिरोह चला रहा थाः रेज सायबर सेल ने प्रेम प्रकाश बांधे हरिनगर कातुलबोर्ड, फैजल अहमद रामनगर सुपेला और देवेन्द्र गुप्ता निवासी वैशाली नगर को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि पूरे गिरोह का सरगना प्रेम प्रकाश हैं। प्रेमप्रकाश दिल्ली में सुपेला के किसी गुड़ नाम के युवक के महादेव सट्टा एप के पैनल में काम करता था। एक महीने पहले दिल्ली से लौटकर भिलाई आ गया। इसके बाद वह म्यूल खातों का काम करने लगा। प्रेम के पास फैजल खाते पहुंचा था। फैजल को सुपेला को गोलू फोन करके बताता था कि बस से बैंक खातो की पासबुल समेत अन्य दस्तावेज आए हैं। उसे कलेक्ट करके प्रेम को पहुंचा देना। फैजल के पास रायपर ओडिसा औरमहाराष्ट्र के बैंक खाते आते थे। इसी तरह देवेंद्र दुर्ग के नीरज से बैंक खाते लेकर प्रेम को पहुंचाता था। आरोपियों से 15 खातों का पता चला है। सुपेला पुलिस ने एसी रिपेयर करने वाले शिव कुमार साव की शिकायत पर उसके जीजा सुधीर साव को गिरफ्तार किया। शिव के खाते में 30 हजार से अधिक का ट्रांजेक्शन का पता चला है। शिव ने पुलिस को बताया कि उसने जीजा के कहने पर बैंक खाताखुलाया था। इसके बाद से खाते को जीजा ही ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने सुधीर को जेल भेज दिया है। नंदिनी पुलिस ने धर्मेंद्र निर्मलकर और आकाश राजपूत दोनों निवासी जामुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आकाश के कहने पर धर्मेंद्र ने नंदिनी स्थित बैंक में खाता खुलवाया था। अब तक की जांच में धर्मेंद के खाते में 5 हजार की लेनदेन का पता चला है। खाते जी पुलिस अभी जांच कर रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें