BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत" स्वच्छ जल,स्वच्छ मन" शिवनाथ नदी की सफाई कर परिसर को स्वच्छ किया निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओ ने"

Cglive24 NEWS "प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत" स्वच्छ जल,स्वच्छ मन" शिवनाथ नदी की सफाई कर परिसर को स्वच्छ किया निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओ ने" बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रेरणात्मक शिक्षाओ का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से स्वच्छ जल स्वच्छ मन यह परियोजना का सेवा कार्य आज शिवनाथ नदी दुर्ग में सम्पन्न हुआ। ब्रांच दुर्ग भिलाई के 300 महिला व पुरुष सेवादल ने इस सफाई अभियान में अपना योगदान देकर नदी के किनारे पर कचरे,गंदगी व प्लास्टिक कचरा साफ कर आस पास के वातावरण को स्वच्छ करने में अपनी सेवाएं दी। ब्रांच संयोजक श्री सतपाल सैनी जी ने बताया कि नदी तट पर पूजा के पश्चात नदी में विसर्जित फूल ,पूजा का सामान गणेश व दुर्गा विसर्जन में लकड़ी के फ्रेम जो जल को प्रदूषित कर रहे थे उसे साफ करके निरंकारी मिशन आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देना चाहती कि नदी के जल को स्वच्छ रखे ।जल स्वच्छ होगा तो मन भी स्वच्छ होगा। इंचार्ज श्री इंद्रजीत निरंकारी जी ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित इस सफाई अभियान में सेवादल का उत्साहवर्धन करने शहर के विधायक श्री गजेंद्र यादव जी व दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल जी नदी तट पर पहुँचे। श्री गजेंद्र यादव जी ने अपने उदबोधन में कहा कि सेवा का ऐसा उदाहरण कभी नही देखा।नदी के तट को पहली बार इस तरह साफ होते देख रहा हु।निरंकारी मिशन का ये सेवा कार्य सराहनीय है। https://youtu.be/99c07oX1dXM?si=ojilh5VyT1TsdXDW https://youtu.be/dk0qbnZXrXA?si=1yzSs4YlSGpujcgA महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने मिशन की इस सेवा को महान सेवा बताया। आज यह अभियान जामुल में शीतला तालाब में भी आयोजित किया गया ।इस अभियान में जामुल ,ढोर,चरोदा,घासीदास नगर के 100 श्रद्धालुओं ने शीतला तालाब में गंदगी को साफ किया।ब्रांच प्रमुख पंचराम साहू जी ने बताया कि सेवादल को उत्साह देने पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर जी ने शीतला तालाब में उपस्थिति दी। पालिका अध्यक्ष ने जामुल निरंकारी श्रद्धलुओं के सेवा कार्य को उत्तम सेवा बताया । https://youtu.be/3V_RIpsEI18?si=ZC9ss327pnFgH5QA श्री सतपाल सैनी जी ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय मे जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। सदगुरू माता सुदीक्षा जी के आशिर्वाद से पूरे देश मे यह अभियान स्वच्छ पर्यावरण का संदेश प्रसारित करेगा। आज इस अभियान में मुख्य रूप से डॉ एस एल वर्मा,उमाशंकर ,संदीप निरंकारी,अशोक गोयल,राजेश गुप्ता,सुरेंदर कौर,सुनीता ,सविता निरंकारी,दलजीत सिंह,विनीत अकेला,संजीत चक्रवर्ती व अनेक श्रद्धालुओ ने सेवा कार्य मे अपना योगदान दिया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें