BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चौहान स्टेट की लिफ्ट में गिर क.. युवक की मौत, आकाशगंगा में नारियल पानी बेचता था

भिलाई के सुपेला में देर रात दर्दनाक हादसा : चौहान स्टेट की लिफ्ट में गिर कर युवक की मौत, आकाशगंगा में नारियल पानी बेचता था https://youtu.be/6D3eW25JrPM?si=n-ztW0sUaapXZ2gW सीजी लाइव 24न्यूज 03 जनवरी। बीती रात सुपेला चौहान स्टेट स्थित फ्ट में चौथे माले से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विनय गुप्ता निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई है। युवक आकाशगंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। घटना कल रात 11 बजे की बताई जा रही है। सुपेला पुलिस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।     सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि कल रात युवक के लिफ्ट में गिरने की सूचना मिली। फ़ौरन टीम मौके पर भेजी गई। चौहान स्टेट में लगी लिफ्ट से युवक चौथी मंजिल पर गया था। आशंका जताई जा रही है कि वापस आते समय उसने लिफ्ट का प्रयोग करने दरवाजा खोला, लिफ्ट आई भी मगर तब वो भीतर नहीं गया। कुछ समय बाद जब लिफ्ट नीचे चली गई तो युवक दरवाजा खोल भीतर चला गया और लिफ्ट केज में वह नीचे रूकी लिफ्ट के ऊपर गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।   चौहान स्टेट में कुछ लोगों ने बताया कि विनय नशे में था और काफी देर से वह चौहान स्टेट के फ्लोर पर देखा गया। आशंका यह भी है कि नशे की मदहोशी में वह लिफ्ट केज के गड्ढे में जा गिरा होगा। विनय कर्मा स्कूल के पीछे सुपेला निवासी बसंत गुप्ता के दो लड़कों में बड़ा बेटा था। उसके मौत की खबर से मोहल्ले और घर में मातम पसर गया। विनय आकाशगंगा सुपेला में नारियल पानी बेचता था। बसंत गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से विनय की मौत के संबंध में जांच की मांग की है। रिपोर्टर सुनील गुप्ता

विज्ञापन

जरूरी खबरें