BREAKING NEWS

IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

17 जून को गरियाबंद दौरे पर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक कार्यक्रम में लड़खड़ा कर गिर पड़े…

Admin Mon, Jun 5, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक कार्यक्रम में लड़खड़ा कर गिर पड़े… अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार को कोलोराडो में यूएस वायु सेना अकादमी में एक ग्रेजुएट समारोह में प्रमाण पत्र देने के बाद सैंडबैग (रेत से भरा बैग) पर फंस गए और गिर पड़े. इसके बाद वह वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए. हालांकि वह ठीक दिखाई दे रहे थे. वहीं गिरने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ठीक हैं वह उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, जहां उन्होंने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया था. उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए.फर्श पर गिर पड़े जो बाइडेनवहीं इस दौरान अपनी सीट पर जाते समय उन्हें ठोकर लगी और वह फर्श पर गिर पड़े. इस दौरान राष्ट्रपति फिर अपने दाहिने हाथ का उपयोग करके खड़े हो गए. हालांकि दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक ने बाइडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की. रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने संकेत दिया कि उनके रास्ते में कुछ आ गया था. जानकारी के मुताबिक जिस प्लेटफॉर्म पर जो बाइडेन खड़े थे, उसके करीब रेत से भरे बैग लगाए गए थे, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है. हालांकि गिर कर संभलने के बाद बिना किसी सहायता के राष्ट्रपति अपनी सीट पर वापस चले गए और समारोह के दौरान उत्साहित दिखे. वहीं कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं.घटना के एक घंटे बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन कोलोराडो से निकले, हालांकि इस दौरान वह चुप रहे. 80 साल की उम्र में बाइडेन देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं. इससे पहले भी ऐसे हादसे का शिकार हो चुके हैं. इनमें से एक बाइक चलाते समय उनके गृह राज्य डेलावेयर में हुआ था. वहीं एयर फ़ोर्स वन में सवार होने के दौरान उन्हें सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए भी देखा गया था Cglive24 News playstoe YouTube

विज्ञापन

जरूरी खबरें