: महाकुंभ जा रही ट्रेन का गेट तोड़कर अंदर घुसे यात्री, वीडियो देख लोग बोले- कुंभ से पहले तिहाड़ पहुंच जाओगे
महाकुंभ जा रही ट्रेन का गेट तोड़कर अंदर घुसे यात्री, वीडियो देख लोग बोले- कुंभ से पहले तिहाड़ पहुंच जाओगे
महाकुंभ में देश-दुनिया के साथ भारत के कोने-कोने से भी लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। इंटरनेट पर ट्रेन के गेट तोड़ने का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग जमकर टिप्पणी कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने के लिए लोग बेहद उत्साहित है। ऐसे में लोग वहां पर बस, ट्रेन और अपनी गाड़ी तक से पहुंच रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ अगर कहीं देखने को मिल रही है, तो वह इंडियन रेलवे है। जी हां, सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ होने के कई ऐसे वीडियो वायरल है। जिसे देख आप भी चौक सकते है।
महाकुंभ पहुंचने के चक्कर में जहां कुछ लोग ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच के कंपार्टमेंट के बाहर आने-जाने वाली जगह पर बैठे हुए हैं। वहीं एक वीडियो में तो कुछ यात्रियों की भीड़ ट्रेन का गेट तोड़ती भी नजर आई है। इस बीच आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम नगरी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ स्नान के लिए पहुंची हुई है।
महाकुंभ जा रही ट्रेन का तोड़ा गेट…
इस वीडियो में एक यात्री को स्टील की बाल्टी से ट्रेन के गेट के बीच लगे शीशे को तोड़ते देखा जा सकता है। ट्रेन का गेट बंद होने से यात्री नाराज होते हैं। जिसके चलते वह ट्रेन के गेट का शीशा तोड़ उसे अंदर से खोलते है। ताकि बाकी की भीड़ अंदर बैठ सके। इस क्लिप के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। यह वीडियो बिहार के सासाराम जंक्शन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन