: किंग कोबरा को घर में घुसते देख घबरा गए बच्चे, पिटबुल ने 30 सेकंड में काम तमाम कर दिया, लड़ाई का वीडियो वायरल
Admin Thu, Sep 26, 2024
किंग कोबरा को घर में घुसते देख घबरा गए बच्चे, पिटबुल ने 30 सेकंड में काम तमाम कर दिया, लड़ाई का वीडियो वायरल
cglive24 news
किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप से हर जानवर अपनी जान बचाने की कोशिश में रहता है तो वहीं एक कुत्ता उसी की जान पर बन आया। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में पिटबुल को किंग कोबरा से भिड़ते देखा जा सकता है। इस क्लिप का अंजाम देखने के बाद यूजर्स कुत्ते की तारीफ में खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं।
cglive24 news
बरसात के मौसम के दौरान सूखी जगहों की तलाश में सांप और तमाम अन्य जीव-जंतुओं अड्डे से पलायन करके इंसानों के इलाकों में आशियाना बना लेते हैं। लेकिन इंसान और जानवरों के बीच का रिश्ता तो किसी से छिपा नहीं है। किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी की श्रीगणेश कॉलोनी में एक घर के गार्डन में एक कोबरा सांप दिखाई दिया था।
cglive24 news
इस जगह पर पहले से बच्चे खेल रहे थे। सांप को अपनी ओर आता देख बच्चे डर गए, लेकिन पालतू पिटबुल कुत्ते ने सांप को देखते ही खुद को पट्टे से अलग किया और बच्चे की जान बचाने पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ, वह यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, पिटबुल कुत्ते को रखने की अनुमति नहीं है।
पिटबुल एक खतरनाक कुत्ता होता है, वह भले ही किंग कोबरा जितना जहरीला न होता हो। लेकिन वह एक ताकतवर जानवर होता है, ऐसे में उसके अटैक से बच पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। वीडियो में एक 6 फुट लंबे कोबरा को गार्डन में जाते देखा जा सकता है। लेकिन सांप इस बात से अंजान होता है कि वहां एक आदमखोर कुत्ता उसके इंतजार में बैठा है।
जैसे ही पिटबुल कोबरा को देखता है, वह बच्चों को बचाने के लिए अपना पट्टा तोड़ लेता है। उसके बाद टोटी के पास सांप को मुंह में दबाकर उसे पटक-पटककर मार डालता है। लगभग 35 सेकंड लंबे इस क्लिप में कुत्ता अपनी बहादुरी से अपने मालिक के साथ-साथ तमाम यूजर्स को पसंद आ रहा है। बस, कुछ यूजर्स पिटबुल को इंसानों के लिए खतरा भी बता रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स पिटबुल की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आज सांप को कोई टक्कर का मिला है। दूसरे ने कहा कि पिटबुल तो सच में हीरो है। तीसरे ने लिखा कि यह सच में खतरनाक है, इतना जहरीला सांप किसी को भी खत्म करने की ताकत रखता है। ज्यादातर यूजर्स कमेंट्स में पिटबुल के बहादुरी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
पिटबुल की वफादारी...
X पर इस वीडियो को @tusharcrai ने पोस्ट करते हुए लिखा- पिटबुल की वफादारी उ.प्र झांसी का पिटबुल तो हीरो है, श्रीगणेश कॉलोनी एक घर के गार्डन में बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चों की तरफ बढ़ने लगा जहरीला सांप, बच्चों के चिल्लाने पर डॉग की नजर सांप पर पड़ी तो पटक-पटक कर मार डाला। #doglove
इस वायरल वीडियो पर तमाम यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स पिटबुल की बहादुरी के गुणगान करते नहीं थक रहे हैं।r
[caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"]
Oplus_131072[/caption]

विज्ञापन