BREAKING NEWS

IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

17 जून को गरियाबंद दौरे पर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड* : विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति,

*विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड*

भिलाई नगर, 26 जून। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत नेहरू नगर अंडर ब्रिज से भिलाई नगर स्टेशन तथा भिलाई नगर स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए राज्य शासन ने 6 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति दे दी है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर उन्होंने नेहरू नगर से सुपेला तक रेल लाईन के समानांतर सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकृति देते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना विकास मद से 698 लाख रूपये जारी कर दिए हैं।

श्री सेन ने कहा कि नगर निगम भिलाई के जोन-1 अंतर्गत नेहरू नगर अंडरब्रिज से भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 18 लाख 40 हजार तथा भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक रेल्वे लाईन के समानांतर रोड निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए शासन ने 3 करोड़ 79 लाख 60 हजार रूपये जारी कर दिए हैं।

अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य की योजना तैयार कर कार्य शुरू किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से नेहरू नगर, सुपेला आकाशगंगा, कोसा नगर, दीक्षित नगर, जुनवानी सहित समीपस्थ क्षेत्र के रहवासियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक से राहत मिलेगी साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें