BREAKING NEWS

IPS पी. सुंदरराज को मिली IG की अहम जिम्मेदारी…यहां देखें आदेश 

17 जून को गरियाबंद दौरे पर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या

मछली पकड़ने पर होगी सजा, इस तारीख तक रहेगा प्रतिबंध

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

डोंगरगढ़: माता के दर्शन कर लौटते समय ‘रोपवे’ से अलग हो गई ट्रॉली, : बीजेपी प्रदेश महामंत्री समेत 6 लोग घायल

डोंगरगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर लौट रहे बीजेपी नेताओं समेत 6 लोग रोपवे की ट्राली गिरने से घायल हो गए हैं

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है, प्रदेश के राजनांदगांव जिले में आज शुक्रवार को रोपवे की एक ट्राली अचानक टूटकर गिर गई। इससे 6 लोग घायल हो गए हैं, जानकारी दे दें कि घायलों में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा घायल हो गए हैं। पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा समेत कुछ लोग डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थित प्रसिध्द बम्लेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे, लौटते वक्त ट्रॉली के ‘रोपवे’ से अलग होकर गिर गया इससे भाजपा के नेताओं समेत 6 लोग घायल हो गए।

2 बजे के आसपास घटी घटना

मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर लगभग 2 बजे पहाड़ी स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर से उतरते समय ‘रोपवे’ का इस्तेमाल करने के बाद हुई। ट्राली के गिरते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, मां बम्‍लेश्‍वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भाजपा नेता दया सिंह और दो अन्य लोग सवार थे जो ट्राली के गिरने से घायल हो गए हैं। घायलों में भरत वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है, उनके हाथ में चोट आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि अन्य नेताओं को हल्की फुल्की चोट आई है।

रोपवे स्टेशन से पहले गिरी ट्राली

अधिकारियों ने बताया कि रामसेवक पैंकरा, भरत वर्मा, मनोज अग्रवाल, दया सिंह और दो अन्य लोग शुक्रवार सुबह बम्लेश्वरी माता का दर्शन करने के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद सभी लोग पहाड़ी पर लगे ‘रोपवे’ की मदद से ऊपर गए और जब वह दर्शन करके वापस लौट रहे थे तब नीचे आते समय रोपवे स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ट्रॉली अचानक नीचे गिर गई।

किया गया दूसरी जगह रेफर

आगे बताया कि घटना के बाद घायलों को लोगों की मदद से ट्रॉली से बाहर निकाला गया और डोंगरगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने भरत वर्मा की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। जानकारी दे दें कि डोंगरगढ़ कस्बे में लगभग 1,600 फुट ऊंची पहाड़ी की चोटी पर बसीं मां बमलेश्वरी देवी के प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें