: 3 युवक नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार
Wed, Feb 22, 2023
रमेश गुप्ता भिलाई
नशे के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत सुपेला पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीली दवाईयां एवं स्कुटी जप्त किया गया है lभिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा नशीली दवाईयों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नशीली दवाईयोंबिक्री करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग सुपेला चौक लक्ष्मी मेडिकल के सामने जी.ई. रोड में नशीली दवाई बिक्री करने आने वाले है।इस बात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पृथक से टीम गठित कर मौके पर रवाना हुआ। संदेहियों के आने वाले स्थान के आस-पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर निगाह रखा जा रहा था हुलिया के आधार पर संदेहियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया।संदेहियो के कब्जे से (SPASTRANCAN PLUS) (DIYCLOMINE HYDROCHLORIDE TRANADOL HYDROCHLORIDE ACETAMINOPHEN CAPSUL) 50 पैकेट कुल 7200 नग एवं एक स्कुटी DUO CG 07 BP 3266 कोकुल कीमती 1,10,000 रूपये बरामद किया है l
गिरफ्तार आरोपी:- 01. राज कुमार डाकुवा पिता रविन्द्र डाकुवा उम्र 29 साल निवासी शारदा पारा किसन को थाना छावनी,02. सुहैल आलम पिता शबीर आलम उम्र 21 साल निवासी केम्प 2 थाना छावनी
03. दुर्गेश यादव पिता हिरालाल यादव उम्र 23 साल निवासी शारदा पारा थाना छावनी
: जैनम ज्वेलर्स में चोरी की असफल कोशिश
Wed, Feb 22, 2023
जैनम ज्वेलर्स में चोरी की असफल कोशिश दुर्ग में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कोतवाली थाना अंतर्गत पोलासाय पारा में चोरों ने बीती रात जैनम ज्वेलर्स में चोरी की असफल कोशिश की। चोर रात में पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा के घर के ठीक सामने घटना को अंजाम देने पहुंचे। चोरों ने ज्वेलर्स संचालक संजय भंडारी की ज्वेलरी शाप को निशाना बनाया।चोरों ने पहले दीवार तोड़ी। इसके बाद अंदर घुसने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन अंदर लकड़ी का प्लाई होने की वजह से वे अंदर नहीं घुस पा रहे थे। आरोपियों ने लकड़ी को जलाने की कोशिश की। इस बीच धुआं उठता देख गश्त कर रहे गोरखा ने इसकी जानकारी डिसूजा को दी। इसके बाद अन्य लोग मौके में पहुंचने लगे। यह देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
: 26 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभुषण सहित स्मार्ट फोन, एल.ई.डी. टी.वी. स्कुटी एवं नगदी रकम बरामद
Mon, Feb 20, 2023
आदिम जाति कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त आयुक्त के सूने मकान पर धावा बोलकर टंगिया से दरवाजा तोडकर हुई चोरी का हुआ खुलासाआरोपीयो से 35 तोला सोना, 3 किलो चांदी के आभुषण 05 नग स्मार्ट फोन 01 नग एल.ई.डी. टी.वी. 02 नग स्कुटी व नगदी रकम 24100 रू चोरी की संपत्ति बरामद…मंहगे शौंक पुरा करने के लिये गैंग बनाकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम…संदिग्धो की पहचान हेतु घटना स्थल एवं आसपास व मेन रोड के करीब 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा चेक कर फुटेज एकत्रित किया गया…थाना सिविल लाईन के प्रकरण में प्रार्थी कैलाश सोनी जो निगम में केबल आपरेटर के पद पर कार्यरत है परिवार सहित दिनाॅक 18.11.22 से 22.11.22 के मध्य सपरिवार जगन्नाथ पुरी गये थे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके घर से नगदी रकम 10 हजार रू नगदी एवं 10 नग सोने की फुल्ली, तीन चांदी की कटोरी एवं चम्मच, एक छोटा डिब्बा में 5 व 10 रू का चांदी का सिक्का व एक नग सोने का मंगलसुत्र, चांदी का करधन व सोने चांदी के आभुषण जुमला कीमती मशरूका करीब 60 हजार रूपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराया इसी प्रकार प्रार्थीयाॅ डाॅक्टर नगीना टण्डन निवासी गितांजली विहार जो जिला अस्पताल बिलासपुर में डाॅक्टर के पद पर कार्यरत है जो दिनाॅक 19.11.22 से 22.11.22 के मध्य अपनी बेटी का एडमिशन कराने रायपुर गई थी इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके घर से चांदी का 02 थाली 02 गिलास, 01 लोटा, 02 कटोरी, 02 प्लेट 01 चम्मद तीन जोडी पायल व एक सोने का लटकर जुमला किमती 26000 रू चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
प्रकरण में सोने चांदी के आभुषणो नगदी रकम सहित लगभग 26 लाख रू का मशरूका बरामद कर जप्त किया गया है प्रकरण में विवेचना जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है।सम्पूर्ण कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी सकरी उप निरीक्षक सागर पाठक, उप निरीक्षक अजय वारे, प्रभाकर तिवारी, सउनि जे.पी. निषाद, जीवन साहू, शैलेन्द्र सिंह प्र.आर. बलवीर सिंह, देवमुन पुहुप, अशोक नामदेव, आरक्षक दीपक उपाध्याय, दीपक यादव, गोविंद शर्मा, सत्या कुमार पाटले, निखिल जाधव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, सज्जु अली, एम.डी.अली एवं थाना सकरी व तारबाहर की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।थाना सिविल लाईन बिलासपुर अप. क्र. 1199/22 धारा 457, 380 भादवि,नाम गिरफ्तार आरोपी:- ( 06 बालिग व 02 विधि से संघर्षरत किशोर )01.विरेन्द्र साहू उर्फ भानू पिता बैजनाथ साहू उम्र 19 साल सा. दाउ बाबा मंदिर के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।02.श्रीमती सरिता यादव पति श्री अमरदीप यादव उम्र 35 साल सा. अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)।03.मदन यादव पिता राम जी यादव उम्र 19 साल सा. शिव मंदिर के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।04.रीशु घोरे पिता स्व. सुभाष घोरे उम्र 23 वर्ष सा. मन्नू चैंक टिकरापारा शिवाजी मार्ग थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।05.किशन सोनी पिता उमेश कुमार सोनी उम्र 36 साल सा. टिकरापारा गुजराती समाज के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।06.हसन मलिक पिता मुबारक मलिक उम्र 30 साल सा. जुनी लाईन बिलासपुर (सानिया ज्वेलर्स) थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।बरामद मशरूका:-
सोने के जेवर नेकलेश 21.660 ग्राम, चांदी का पायल 48.220 ग्राम, सोने का चैन 32.400 ग्राम, सोने का लाॅकेट 6.350 ग्राम, सोने का चैन टाॅप्स 4.030 ग्राम, सोने का रिंग 9.240 ग्राम, सोने का रिंग 11.860 ग्राम, सोने का नेकलेश 43.170 ग्राम, सोने का नेकलेश 40.790 ग्राम, सोने का रिंग 15.810 ग्राम, चांदी का पायल 379.55 ग्राम, चांदी का बिछिया 34.25 ग्राम, चांदी का पायल 191 ग्राम व सोने चांदी के अन्य आभुषण एवं कुल करीब 35 तोला सोना व करीब 03 किलो चांदी के आभुषण, 01 नग सोनी एल.ई.डी. टी.वी., 02 नग मोटर सायकल 05 नग स्मार्ट फोन, 02 नग हाथ घडी, एवं नगदी रकम 24000 रू।
कुल जुमला कीमती 26 लाख रू।