BREAKING NEWS

किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

56 लाख के विकास कार्यों की घोषणा की, युवाओं को दिए क्रिकेट किट

के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम

मानव बुद्धि का विकल्प नहीं - डेका

रायपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ में 5 अलग – अलग जिलों में ED की रेड

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही : स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई।

कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वही स्कूटी में उसके साथ मौजूद उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है। लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने जा रही थी, कि कुठेलाभाठा स्थित आईआईटी भिलाई के गेट नंबर 2 के सामने मोड़ पर तेजी से आ रहे एक ट्रेक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इनमें से एक सुहानी की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरी बहन खुशी को लोगों ने श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, लेकिन उसकी खराब स्थिति को देख उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया। इधर आज सुहानी के पिता और और परिजन सुपेला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें