BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जगदलपुर के परपा में पोस्टेड आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के परपा में पोस्टेड आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के परपा में पोस्टेड आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया है। उसके कमरे में फंदे से लटकता शव मिला है। वो जशपुर जिले का रहने वाला था। फिलहाल, परपा में यातायात विभाग में था।

लेकिन कुछ दिन पहले ही उसका परपा से लोहंडीगुड़ा तबादला हो गया था। फिलहाल, पुलिस प्रारंभिक रूप से पारिवारिक कारणों की वजह से सुसाइड करने की बात कह रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

घर में परिवार के लोग थे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम संदीप बाकला (42) है। ये परपा थाना के पीछे स्थित पुलिस सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह इसकी पत्नी और साला दोनों घर पर मौजूद थे।

सुबह वह अपने कमरे में गया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद उसने पंखे से रस्सी का फंदा बांधा और झूल गया। कुछ देर बाद जब पत्नी ने उसे किसी काम को लेकर आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद पत्नी और साला दोनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की।

शव को भिजवाया अस्पताल

फिर मामले की जानकारी परपा थाना के अन्य स्टाफ को भी दी गई। वहीं जवान और अफसर भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से दरवाजा खोला गया। कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

आत्महत्या क्यों की स्पष्ट नहीं

आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन पहले इसका लोहंडीगुड़ा तबादला हुआ था। क्या ये जाना नहीं चाह रहा था? इसपर किसी तरह का दबाव था? क्या मेंटली टॉर्चर हो रहा था? सुसाइड के बाद अब ये भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक कारणों की वजह से सुसाइड की बात कही है। ऐसे में इन दोनों एंगल पर बारीकी से जांच होने पर ही सुसाइड की असल वजह सामने आएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि, पत्नी का बयान लिया जाएगा। फिर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें