: गांजा के अवैध कारोबारी के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही।
गांजा के अवैध कारोबारी के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही।
आरोपी द्वारा बिक्री करने के उद्देष्य से गांजा लाकर बेचने की मिली थी पुलिस को सूचना।
थाना कुम्हारी क्षेत्र के कुम्हारी टोल प्लाजा से आरोपी के कब्जे से तकरीबन 18 किलोग्राम गांजा कीमती तकरीबन 02 लाख रू. का बरामद।
01 आरोपी गिरफ्तार।
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना कुम्हारी की संयुक्त कार्यवाही।
जिले में मादक पदार्थों के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ सिन्हा (भा.पु.़से.) के द्वारा नषे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देष प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, (छावनी) आषीष बंछोर व उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी कुम्हारी निरीक्षक केषव कोसले के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना कुम्हारी की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा नषे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विषेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नषे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विषेष सूत्रों से पता चला की संग्राम चौक कैम्प 01 निवासी बलीराम ठाकुर अपनी टाटा नैनो कार में महासमुंद की ओर से गांजा भरकर लाता है। जिसे भिलाई में चिल्हर विक्रेताओं को बेचता है कि सूचना पर टीम द्वारा बलीराम ठाकुर की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी तभी उसके सबंध में पता चला कि वह अपनी नैनो कार से रायपुर की ओर गया है जिससे थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत टोल प्लाजा में चेकिंग हेतु तैनात बल को सचेत किया गया व दौरान चेकिंग के उक्त टाटा नैनो क्रमांक सीजी 04 एचव्ही 9212 जो कि रायपुर की तरफ से दुर्ग की ओर आ रही थी उसे रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पिछली सीट के पीछे एक गुप्त खांचे से 18 पैकेटों में भरा तकरीबन 18 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती तकरीबन 02 लाख रूपये का भरा मिला। जिसे बरामद कर आरोपी के विरूद्ध मौके पर विधिवत् नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गयी, थाना कुम्हारी से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 194/2023 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सत्येन्द्र मढ़रिया, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, डी प्रकाष, गुनित कुमार, नितिन सिंह थाना कुम्हारी से प्र.आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक बंटी सिंह, विजय धुरंधर, ओम प्रकाष एवं चालक आरक्षक यषवंत साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही
आरोपियों का नाम एवं पता
01.बलीराम ठाकुर पिता स्व.रामसूरत ठाकुर उम्र 68 साल निवासी स्टील नगर मनीष फर्नीचर के सामने कैम्प 01 भिलाई ।
Cglive24 News
विज्ञापन