: 10 रन स्थानों पर गश्त, उन्हीं जगहों पर दिनदहाड़े घरों के ताले टूटेप्रियदर्शनी परिसर सुपेला में डॉक्टर के सूने मकान में चोरी
10 रन स्थानों पर गश्त, उन्हीं जगहों पर दिनदहाड़े घरों के ताले टूटे
प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में डॉक्टर के सूने मकान में चोरी
जिला पुलिस चुनावी आचार संहिता के दौरान लगातार शहरी क्षेत्रों में गश्त कर रही है। शनिवार की शाम भी पुलिस अफसरों की टीम ने गश्त किया। खास बात यह है कि प्रियंदर्शनी परिसर के जिसे हिस्से में पुलिस की गश्त रही, उसी हिस्से में दो जगहों पर घरों के ताले टूटे।
इसके अलावा नेहरूनगर में दो चोरी की घटनाएं हुई, इस प्रकार एक दिन में चोरी की चार घटनाएं सामने आई। पुलिस को पहली घटना की सूचना दोपहर करीब 2 बजे लगी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। एक के बाद एक चार घरों के तालू टूटने का पता चला। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार सीसीटीवी कैमरे में नजर आई है, जिससे जांच अधिकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि चोरी की वारदात को अंजाम देने बदमाश कार से आए होंगे। बहरहाल दो मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि दो घरों के मालिकों ने शिकायत दर्ज कराई है। जबकि दो के शहर से बाहर होने की वजह से चोरी के सामान का आकलन नहीं हो सका है।
प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में डॉक्टर के सूने मकान में चोरी
प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व सुपेला ब्लॉक-1 निवासी डॉ. मंजूषा उमरेडकर (50) के घर में चोरी हुई। वे 7वीं वाहिनी भिलाई में डॉक्टर हैं। पति गिरीश उमरेडकर सेक्टर-9 हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। बेटा
सीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से घर में ताला लगाकर चले गए थे। दोपहर करीब 2 बजे वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी से 40 हजार रुपए नगद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, सोने की छोटी गले की चेन, सोने की कान की बाली, डायमंड इयररिंग आदि गायब थे।
संदिग्धों की तस्वीर कैमरे में कैद, आरोपियों की जांच जारी
चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ क्यू मिले हैं। दोनों मामलों में जल्द ही पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा सादने से पूछताछ की जा रही है। सुखनंदन राठौर, एएसपी भिलाई शहर
Cglive24 NEWS

विज्ञापन