छालीवुड अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। : दोषसिद्धि की जानकारी छिपाकर और झूठा शपथ पत्र पेशकर पासपोर्ट बनाया
भिलाई : भिलाई के मनोज राजपूत पर धोखाधड़ी से पासपोर्ट हासिल करने का आरोप लगा है। जगतपाल सिंह ठाकुर नामक व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता जगतपाल सिंह ठाकुर ने सुपैला थाना, दुर्ग में एक लिखित आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि मनोज राजपूत ने अपने आपराधिक रिकॉर्ड और अदालती मामलों को जानबूझकर छिपाया और झूठा शपथ पत्र देकर 04 सितंबर 2023 को पासपोर्ट नंबर 27319050 प्राप्त कर लिया।
धोखाधड़ी के मुख्य बिंदु:
आपराधिक रिकॉर्ड छुपाना: मनोज राजपूत ने पासपोर्ट आवेदन के दौरान अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों और माननीय न्यायालय (जेएमएफसी, साजा, जिला बेमेतरा) द्वारा दी गई दोषसिद्धि की जानकारी को छिपाया।
निवास स्थान में बदलाव: आरोपी ने अपने आपराधिक इतिहास को छिपाने के लिए अपने आधार कार्ड में दर्ज मूल निवास (वार्ड-16, सूर्या नगर, सिकोला बस्ती, दुर्ग, जो मोहन नगर थाना के अंतर्गत आता है) को धोखाधड़ी से बदल दिया। उसने नया पता (सी/ओ जवाहर सिंह राजपूत, 20/05 वार्ड नंबर 03, मोतीलाल नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई, थाना-सुपेला) दर्ज करा लिया। इसका उद्देश्य मोहन नगर थाने में दर्ज अपने अपराधों को छिपाना था।
अधिकारियों को गुमराह करना: मनोज राजपूत ने सुनियोजित तरीके से शासन-प्रशासन और पासपोर्ट प्राधिकरण को झूठी जानकारी देकर गुमराह किया और धोखाधड़ी से 10 साल की वैधता वाला पासपोर्ट प्राप्त कर लिया।
मनोज राजपूत का आपराधिक इतिहास
शिकायत में बताया गया है कि मनोज राजपूत एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना में कई एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
एफआईआर संख्या 73/2018: धारा 186, 294, 353 भा.दं.सं.
एफआईआर संख्या 74/2018: धारा 420, 292(ग) भा.दं.सं. और नगर पालिका अधिनियम।
एफआईआर संख्या 08/2024: धारा 294, 323, 506बी, 34 भा.दं.सं.।
इसके अलावा, माननीय न्यायालय (जेएमएफसी, साजा) में भी उसके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।पुलिस ने शिकायत और पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले की आगे की विवेचना जारी है।





विज्ञापन