: चार साल पुराने हत्या का खुल. सा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या... जानिए कैसे सुलझा यह केस
चार साल पुराने हत्या का खुल. सा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या... जानिए कैसे सुलझा यह केस
कोरबा। शादी का दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। घटना कोरबा जिले के लेमस थाना क्षेत्र की की है। चार साल पहले हुई हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा की लेमरू पुलिस ने सायबर सेल की मदद से हत्या की उस गुत्थी को सुलझा लिया है जिसे सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं थी। 29 वर्षीय अनसेलम ने घटना को अंजाम दिया था।
आरोपी के निशांतदेही पर पुलिस ने जंगल से नर कंकाल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय असीमा बड़ की चार साल पहले परिजनों ने लेमरु थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोरबा एसपी के निर्देश पर गुम मामले के निराकरण के दौरान मामले का खुलासा हुआ। लेमरू थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम उबहार निवासी 20 वर्षीय युवती असीमा बड़ा का गांव में ही रहने वाले 29 वर्षीय अनसेलम लकड़ा ने प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद दोनों एक दुसरे से बेहद प्यार करने लगे। दोनों के परिवार में बात नहीं बनी, कुछ दिनों बाद युवती गर्भवती हो गई।
युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी युवक परेशान था युवक ने युवती को बच्चा गिराने को भी कहा लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती को मौत के घाट उतारने गांव से दूर लेमऊ जंगल मे घुमाने ले कर गया जहाँ सुनसान जगह पर युवती का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया और खाई में लाश को फेंक दिया। मृतिका के परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी जहां बताया गया की युवती कोरबा जाने के नाम से निकली हुई थी और वापस नहीं लौटी है।
चार साल बाद गुमशुदगी मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और विशेष टीम बनाकर जांच शुरू करवाई। इस दौरान पता चला, कि मृतका की जब हत्या की गई थी, कि तब वह दो माह की गर्भ से थी और अनसेलम लकड़ा ने उसका गर्भपात कराया। हालांकि यह बात उसने सब से छिपाई थी और उसकी हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अनसेलम लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया।
Cglive24 news

विज्ञापन