वैशाली नगर थाना पुलिस ने 111 म्युल खातों की जांच शुरू : 11 म्युल खातों के लगभग 22 लाख रुपये होल्ड करने की कार्यवाई की थी। गिरफ्तारी
Vinod Prasad Mon, Jun 2, 2025
लोकेशन - दुर्ग
स्लग - म्युल खाताधारक और खाईवाल गिरफ्तार
एंकर - दुर्ग जिले में महादेव सट्टा एप व सायबर फ्राड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले म्युल अकाउंट के खाताधारकों और खाईवालों पर दुर्ग पुलिस कार्यवाई कर रही है। वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के ब्रांव मैनेजर परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने 111 म्युल खातों की जांच शुरू की जिसमे पहले ही 11 म्युल खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया था। इस बार फिर 10 म्युल खाताधारकों औऱ 1 मुख्यखाई वाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दुर्ग पुलिस ने पहले ही कार्यवाई करते हुए 11 म्युल खातों के लगभग 22 लाख रुपये होल्ड करने की कार्यवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद म्युल खाताधारक उमा शर्मा ने पुलिस को बताया था कि एवनी ब्रेसिंग ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। आरोपिया द्वारा कैनरा बैंक में खाता खुलवाया जिसमें आरोपिया ने 700 रूपए जमा किये थे और मोबाईल नंबर में इंटरनेट बैंकिग चालु करवायी थी। लेकिन बैंक से मिली जानकारी के अनुसार आरोपिया के खाते में फरवरी माह में 5 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया था जो दिल्ली ट्रांसफर किया गया है। उमा शर्मा के बयान के बाद मोनू और उसके साथियों द्वारा म्यूल अकाउंट खुलवाकर देहरादून में सट्टे का काम करने की जानकारी दी। उमा शर्मा के बताए गए पते पर मोनू की जगह बिहार निवासी नीतीश कुमार मिला। जिससे पूछताछ में बिहार के दीपक कुमार मुख्य सट्टे की खाईवाल बताया गया। वहीं मोनू और छत्तीसगढ़ भिलाई के लोगो से 20 हजार रुपए में बैंक खाते खरीदकर क्रिकेट सट्टे में उपयोग करने की बात स्वीकार की। आरोपी नीतीश द्वारा लोटस , बप्पा, रामजनो, गोविंदा जैसे पैनल का संचालन किया जा रहा। नीतीश के पास निखिल का पासबुक के अलावा कुल 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल, एक कार , 9 एटीएम, 8 पासपोर्ट, 2 चेक बुक जप्त कर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन