: छत्तीसगढ़ के चार IPS अधिकारियों का तबादला, पढ़िए पूरा आदेश
Thu, Feb 9, 2023
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार IPS अधिकारियों का तबादला किया है। कुछ समय पहले बिलासपुर एसपी से एसीबी मुख्यालय पदस्थ की गई पारुल माथुर को सरकार ने हटा कर उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल सरगुजा रेंज बनाया गया है। उनकी जगह प्रखर पाण्डेय को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी बनाया गया है।
(Raipur Breaking) वहीं आशुतोष सिंह को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नए एसपी की कमान सौंपी गई है। राजेश कुकरेजा को एसपी सारंगढ़ बिलाईगढ़ से सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल बटालियन भिलाई बनाया गया है।
: दुर्ग रेलवे स्टेशन से बरामद हुए बच्चे
Wed, Feb 8, 2023
Durg Railway Station) भिलाई। पढ़ाई के नाम पर घर परिजनों की डांट से बचने के लिए बच्चे घर से भाग गए और इधर अपहरण की अफवाह उड़ गई। पुलिस के पास सूचना मिली तो तत्काल अलर्ट हुई। इसके बाद सीएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर दोनों की तलाश शुरू हुई। पुलिस बल व साइबर की टीम ने बच्चों की लोकेशन सर्च किया। इस दौरान दुर्ग रेलवे स्टेशन भी खोज की गई। यहां पुलिस को सफलता मिली और दोनों बच्चे दुर्ग रेलवे स्टेशन में मिल गए। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा। (Durg Railway Station) छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 11 बजे संतोषी पारा कैंप 2 निवासी उकेन्द्र सिंह ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसके नाबालिक बेटे रईस सिंह (15) व उसके दोस्त राबिन राव (16) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। शिकायत के बाद छावनी पुलिस थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे ने इस मामले में गंभीरता से लिया और नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू की। इसके बाद सीएसपी प्रभात कुमार ने इलेक्ट्रानिक माध्यम से सूचना लेकर तत्काल डयूटी आफिसर प्रधान आरक्षक रामनारायण यदु चालक आरक्षक धर्मेंद्र सिंह को दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया। (Durg Railway Station) रामनारायण यदु ने यहां वहां तलाश करने के बाद दुर्ग रेलवे स्टेशन व आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों नाबालिक बच्चे मिल गए। पूछताछ में दोनों बच्चों ने बताया कि पढाई के नाम पर माता पिता डांटते डपटते हैं इस वजह से वे भागकर कहीं जा रहे थे। पुलिस को दोनों ने बताया कि वे सतना जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अफहरण की अफवाह उड़ी थी दरअसल बच्चे पढ़ाई के डर से घर से भाग गए थे। दो नाबालिग के गुम होने की सूचना के 1 घंटे के अंदर दोनो को दुर्ग स्टेशन से खोज निकाला गया। इस कार्रवाई में छावनी, मोहन नगर और दुर्ग थाना पेट्रोलिंग के अलावा साइबर से टेक्निकल इनपुट का रहा विशेष योगदान।
: विशाल धर्म सभा में उमड़ी सनातनियों की भीड़
Wed, Feb 8, 2023
विकास, पर्यावरण और राजनीति में समन्वय स्थापित कर भारत को उत्कर्ष स्थान पर पहुंचाया जा सकता है- जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंदजगदलपुर। स्थानी लालबाग मैदान में निर्मित आकर्षक मंच में मंगलवार की दोपहर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है इस संकल्प के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भारतीय संस्कृति का हास हुआ है परतंत्र भारत में हमारे जनप्रतिनिधि और नेतागण भारतीय वेशभूषा में अपने दायित्वों का निर्वहन करते थे जैसे कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सिर पर पगड़ी बांधते थे अनेक नेता धोती पहनते थेलेकिन वर्तमान में भारतीय वेशभूषा में राजनेता कम ही नजर आते हैं समाज की महिलाओं ने भारतीय वेशभूषा और परंपरा को संजोए रखा है। उन्होंने राजनीति के वैदिक परिभाषा बताते हुए कहा कि विकास पर्यावरण और राजनीति में सामंजस्य स्थापित करें और देश को उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुसंस्कृत सुशिक्षित सुरक्षित समृद्ध जनमानस की रचना है वैदिक राजनीति परिभाषा है। उन्होंने वाल्मीकिरामायण , रामचरितमानस ,महाभारत पर आधारित उदाहरण देते हुए हिंदू राष्ट्र निर्मित कर भारत को उत्कर्ष पर पहुंचाने की बात कही।विशाल धर्मसभा में राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्तमान विधायक रेखचंद जैन, पूर्व मंत्री केदार कश्यप पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक लछुराम कश्यप राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ला, पुलक भट्टाचार्य के साथ अनेक जनप्रतिनिधि और राजनेता गण विशाल धर्मसभा में जगद्गुरु शंकराचार्य के संबोधन को सुनते नजर आये। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में सनातनी गण शामिल हुए। विशाल धर्मसभा संबोधन के बाद सभी महाप्रसाद ग्रहण किए