BREAKING NEWS

लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

जहां पार्टी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सड़क पर आ गई है। मामला युवा मोर्चा की

सिलबट्टे से वारकर पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

खुशियां मातम में बदलीं; बाराती गाड़ी पलटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: जब विधायक बने नाई: वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने उस्तरा हाथ में लेकर बनाया कस्टमर की दाढ़ी… वीडियो वायरल; जानिए वजह

जब विधायक बने नाई: वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने उस्तरा हाथ में लेकर बनाया कस्टमर की दाढ़ी… वीडियो वायरल; जानिए वजह समाज में संदेश देने के लिए उठाया • रायपुर के सेलून में कस्टमर की बनाई दाढ़ी भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे उस्तरा उठाकर एक कस्टमर की दाढ़ी बनाते नजर आ रहे है। आपको बता दें, विधायक रिकेश सेन (नाई) सेन समाज से आते है। ये वीडियो देख लोग यह देखकर हैरान हो गए। कहने लगे, एक विधायक क्यों दाढ़ी बना रहे हैं? क्या रिकेश पहले भी दाढ़ी बनाते रहे हैं? उनके घर का यह काम पुश्तैनी है...? इन तमामसवालों के जवाब देते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि, हमें अपना पुराना काम नहीं भूलना चाहिए। लोग लोक-लाज में आकर अपनी जाति, धर्म छिपाने में लगे हुए हैं। कई ऐसे लोगों को मैं जानता हूं जो श्रीवास होने के बावजूद श्रीवास्तव लिखने लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, क्योंकि हमारा सेन समाज माइक्रो ओबीसी है। आज की युवा पीढ़ी को सेन समाज से होने के लिए यह बताने गुरेज हो रही है। जबकि, अपने समाज को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमारे समाज का पुश्तैनी कार्य बाल, दाढ़ी बनाना है। इस क्षेत्र में बड़ा रोजगार का साधन है। लेकिन लोग भटक जा रहे हैं। आज सेन समाज को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया। मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता कोटिकट देकर विधायक बनाया। इसलिए मैं समाज के युवाओं व अन्य लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि अपना मूल और पुश्तैनी काम को मत छोड़ें। समाज का नाम रोशन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें