BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

वन विभाग में तबादले, कई IFS अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

मंत्रिमंडल फेरबदल और संगठनात्मक बदलावों की अटकलें तेज

अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव : के लिए मतदान जारी, 1300 से ज्यादा पदों पर वोटिंग

Vinod Prasad Mon, Jun 1, 2026

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर में कुल 1,310 रिक्त पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 5 पद, पार्षद के 77 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1,136 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में 31,928 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाता वोट डालेंगे। नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और पंचायत क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

कबीरधाम जिले की नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में अध्यक्ष पद का उपचुनाव सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल है। यहां अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। भाजपा ने सरिता संतोष मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने रोशन वैष्णव पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अजय यादव मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। नगर पंचायत के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 5,142 मतदाता वोट डालेंगे।

सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत में भी आज मतदान हो रहा है। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 52 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं और कुल 4,642 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और चुनावी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें