: जनता के लिए ऑक्सीजन रूपी कार्य करूंगा - विजय बघेल..
जनता के लिए ऑक्सीजन रूपी कार्य करूंगा - विजय बघेल..
भिलाई। समाज के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के सदस्यों ने प्रण लिया था की संस्था के संरक्षक व भाजपा से साँसद श्री विजय बघेल की आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी बनाये जाने पर ग्यारह पीपल के पौधें लगायेंगे और वो खुशी की घड़ी आज प्राप्त हुई l अधिक जानकारी देते हुए संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने बताया कि भाजपा घोषणा पत्र समिति की बैठक खत्म कर विजय बघेल आज भिलाई पहुँचे और संस्था आर्टकॉम के सदस्यों के कहने पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं संग वृक्षारोपण किया इस अवसर पर विजय बघेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवं भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी l
संस्था आर्टकॉम के अभियान " हर आँगन एक पेड़ " की तारीफ करते हुए विजय बघेल ने कहा कि मैं भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पीपल के वृक्ष की तरह चौबीस घंटे ऑक्सीजन देने वाला अर्थात छत्तीसगढ़ वासियों के सभी प्रकार के कष्टों के निवारण हेतु समर्पित होकर कार्य करूंगा l इस पर संस्था के करमजीत सिंह ने विजय बघेल को जीत की अग्रिम बधाई दी व संस्था के सभी सदस्यों को इस जीत हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु कड़ी मेहनत करने की भी बात कही इस अवसर पर संस्था के संरक्षक करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, डॉ रमेश श्रीवास्तव, संजय खंडेलवाल, राजकुमार तिवारी बंटी नाहर, अमिताभ भट्टाचार्य संजय तिवारी, मदन सेन ,पारस जंघेल, गुरनाम सिंह, अरविंद पाण्डेय, श्रीनिवासन मिश्रा, लखविंदर सिंह, विजय गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सुदेश, राजीव अग्रवाल, भास्कर तिवारी, विनोद गुप्ता व संस्था संचालक निशु कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
Cglive24 News

विज्ञापन