: वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 12 और 13 में किया जनसंपर्क, मां आदिशक्ति से लिया जीत का आशीर्वाद
वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने वार्ड 12 और 13 में किया जनसंपर्क, मां आदिशक्ति से लिया जीत का आशीर्वाद
भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने गुरुवार को वार्ड क्रमांक 12 और 13 का भ्रमण करके जनसंपर्क किया जिसके तहत कोहका के कर्मा भवन से अपनी पदयात्रा प्रारंभ करके उन्होंने निकट ही स्थित मां आदिशक्ति के मंदिर के दर्शन किए एवं वैशाली नगर के रण में जीत का आशीर्वाद मांगा।
प्रत्याशी द्वारा ग्राम कोहका के वार्ड क्रमांक 12-13 मे भाटापारा, ठेठवार पारा, सतनामी पारा, पुरानी बस्ती, आर्य नगर, इंद्रावती नगर, बजरंगपारा मे सघन जनसंपर्क किया गया। कोहका वासियो ने उत्साह पूर्वक मुकेश चंद्राकर का स्वागत कर विजयी बनाने का वादा किया।
लोगों ने खुले मन से उनका स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही, पूरी दौर में व्यापक जन समर्थन मिलने के बाद उन्होंने अपने दौरे का अंत कर्मा भवन कोहका में किया। उनके जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ बृजमोहन सिंह पुर्व प्रत्याशी, सभापति बंटी गिरिवर साहू, पिंटू चंद्राकर, भानु जंघेल साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Cglive24 News
विज्ञापन