BREAKING NEWS

जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुंभ-मीन समेत इन 5 राशियों के लिए आज का दिन जबरदस्त...पढ़िए दैनिक राशिफल

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भाजपाइयों का कलेक्टोरेट में हंगामा, विधायक के करीबियों पर चावल की कालाबाजारी का आरोप

Admin Sat, Jul 22, 2023

भाजपाइयों का कलेक्टोरेट में हंगामा, विधायक के करीबियों पर चावल की कालाबाजारी का आरोपस्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी कि यह दुकानें 4-5 माह से बंद है और ना ही वहा पर राशन स्टाक है। BHILAI. शासकीय राशन दुकानों में राशन स्टाक में कमी व अनियमितता तथा चावल की कालाबाजारी के विरोध में दुर्ग भाजपाइयों द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेटिंग की व्यवस्था भी की गई थी। इसी बीच कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के बीच झूमा-झटकी भी हो गई।भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में किये गए घेराव में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया लगा कि कुछ राशन दुकान पार्षदों द्वारा संचालित किये जा रहे है जो नियम विरूद्ध है। साथ ही उन्होंने इनके खिलाफ कार्यवाही कर बर्खास्त करने की मांग भी की है। पार्षद पीयूष मिश्रा का कहना है कि, गरीबी रेखा के कार्ड हितग्राहकों द्वारा लगातार शिकायत आ रही थी कि, जिन दुकानों से उनके कार्ड अटैच है वहां से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 04 -05 माह से कुछ राशन दुकानें बंद भी है। इस शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने संदिग्ध दुकानों की जांच की। जांच में पाया गया कि राशन दुकानों में पाए जाने वाला राशन स्टॉक वहां है ही नहीं। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी कि यह दुकानें 4-5 माह से बंद है और ना ही वहा पर राशन स्टाक है। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि, कालाबाजारी कर रहे इन लोगों को जांच की भनक हो गई थी इसलिए उनके द्वारा दुकानों में कुछ खुले चावल के बोरे लाकर रख दिए गए। जबकि सरकारी खाद्य विभाग से आये अनाज के बोरे खुले हुए नहीं आते है साथ ही उसमें मोहर लगे होते है। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, ने खुर्सीपार की दो खाद्यान दुकानों को विधायक प्रतिनिधि की पत्नी व पार्षद का बताया है। उनका कहना है कि विगत 4 वर्षों से विधायक के संरक्षण में शहर में चावल की कालाबाजारी हो रही है। आज दुर्ग कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपकर उक्त दो पार्षदों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें निरस्त करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें