BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: फ्यूल को लेकर विधायक रिकेश सेन की अपडेटेड अपील कहा- पर्याप्त स्टाक है, अफवाह से बचें देखिए विडियो

फ्यूल को लेकर विधायक रिकेश सेन की अपडेटेड अपील कहा- पर्याप्त स्टाक है, अफवाह से बचें देखिए विडियो भिलाई नगर, 1 जनवरी। पेट्रोल डीजल को लेकर देश भर के पेट्रोल पंप में लंबी लंबी कतार लगी हुई है। आपको बता दें कि हिट एंड रन मामले को आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 304A (लापरवाही के कारण मौत) और 338 (जान जोखिम में डालना) के तहत केस दर्ज किया जाता रहा है, इसमें दो साल की सजा का प्रावधान है। विशेष केस में आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ दी जाती है। लेकिन अब संशोधन के बाद सेक्शन 104 (2) के तहत हिट एंड रन की घटना के बाद यदि कोई आरोपी घटनास्थल से भाग जाता है। पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचित नहीं करता है, तो उसे 10 साल तक की सजा भुगतनी होगी और जुर्माना देना होगा। इस संशोधन को लेकर विरोध करते हुए पूरे देश में तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया था जो कि 3 जनवरी को समाप्त हो जाएगी लेकिन लोगों में पेट्रोल डीजल को लेकर ऐसी आपा धापी मची हुई है कि हर कोई टैंक फूल करवाने के चक्कर‌ में पंप पहुंच रहा है और लंबी लंबी कतार देखी जा रही है। आवश्यकता से अधिक फ्यूल लेने के चक्कर में जहां समय पूर्व ही पंप के टैंक खाली हो जा रहे हैं वहीं अधिक से अधिक फ्यूल जमा करने संबंधी अफवाह के चलते हर जगह व्यवस्था बिगड़ रही है। भिलाई दुर्ग के सभी पंप में यही हालात आज दिन भर बने हुए हैं।‌ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर इस संबंध मेंं कलेक्टर और एसएसपी से बात करने के बाद वैशाली नगर विधानसभा और भिलाई दुर्ग निवासियों को आश्वस्त किया है कि सभी के दैनिक उपयोग लायक जिले के सभी पेट्रोल पंप में पर्याप्त मात्रा में फ्यूल उपलब्ध है तथा हमेशा की तरह सभी को नियमित फ्यूल मिलता रहेगा इसलिए अफवाह स्वरूप जबरन आवश्यकता से अधिक फ्यूल न भरवाएं और अनावश्यक कतार लगने से बचें। श्री सेन ने एक विडियो संदेश में अपील करते हुए कहा कि वैशाली नगर क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मेरा प्रणाम, आप सभी को में सूचित करना चाहता हूं कि एक अफवाह फैलाई जा रही है कि पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल नहीं है या जल्द खत्म हो जाएगा, यह सरासर गलत है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीजी से मेरी खुद चर्चा हुई है, जिला प्रशासन, जिला कलेक्टर से भी बात हुई है, पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय से भी चर्चा हुई है। कोई भी यूनियन के लोग किसी भी पेट्रोल टैंकर को नहीं रोकेंगे, अगर रोकते हैं तो उचित कार्यवाही की जायेगी और पेट्रोल पंप तक पेट्रोल के सभी टैंकर समय पर पहुंचेंगे। जो गाड़ी चलती है पेट्रोल टैंक में पर्याप्त स्टाक है। इसलिए आपाधापी में न आएं, आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि जितना पेट्रोल डीजल की आवश्यकता है, [video width="1836" height="1080" mp4="https://cglive24.in/storage/2024/01/VN20240102_081211.mp4"][/video] उतना ही लीजिए, लंबी लंबी लाइन में लगने से कोई मतलब नहीं है। पर्याप्त मात्रा में हर पेट्रोल पंप में पेट्रोल है। फिर से एक बार पुनः निवेदन है कि पेट्रोल डीजल आम दिनों की तरह मिलता रहेगा इसलिए परेशान होकर आवश्यकता से अधिक स्टाक करने से बचें और व्यवस्था में सहयोग करें। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें