: राममय हुआ दुर्ग शहर : 251 पंडितों ने पढ़े मंत्र, 20 घोड़े व रथ बग्गी के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा
राममय हुआ दुर्ग शहर : 251 पंडितों ने पढ़े मंत्र, 20 घोड़े व रथ बग्गी के साथ निकाली विशाल शोभायात्रा
भिलाई। धार्मिक भावनाओं को प्रेरित करने के लिए मनोज राजपूत द्वारा आयोध्या में हो रही 'श्री राम मंदिर' के उद्घाटन के लिए एक चिट्टी सिया राम के नाम की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य 13 जनवरी को सनातन हिन्दू धर्म समाज के लिए एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा को ग्रीन चौक से शाम 4 बजे प्रारम्भ कर अग्रसेन चौक होते हुए पुराने बस स्टैंड पर समाप्त किया गया।
इस शोभा यात्रा में 251 पंडितों ने रामनाम के मंत्रो और सुगम भजनों से रैली की शोभा बढ़ाई। 20 घोड़े एवं रथ-बग्घी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। खास बात यह है की महाराष्ट्र की भव्य झांकी एवं डीजे सारंगा के साथ ही नागपुर के प्रसिद्ध ढोल-ताशा में राम नाम के भजनों और मधुर संगीतो से सभी कोई भक्सतिमय हो गये थे। दिल्ली से बाहुबली हनुमान और गौरी कृपा धुमाल झांकी की अगुवाई करते हुए शोभा यात्रा की गरिमा में चार चाँद लगा रहे थे जिसका मनमोहक रूप देखने के लिए भक्तों का ताँता लग गया था, ऐसा लग रहा था की मानो यह दुर्ग शहर नहीं अयोध्या श्री राम की नगरी हो, इस नज़ारे का भक्ति और भाव से आनंद लेते हुए40,000 से भी अधिक की संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम को मनमोहक और आनन्दित करने के लिए छत्तीसगढ़ की मशहूर गायिका आरु साहू ने अपनी आवाज भगवान् राम के भक्तिमय गाने गाए।
Cglive24 NEWS

विज्ञापन