BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: रिसाली के विकास कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण: मरोदा चौपाटी को देख कलेक्टर ने कहा बनाए इसे माॅडल

Admin Wed, Jun 7, 2023

रिसाली के विकास कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण: मरोदा चौपाटी को देख कलेक्टर ने कहा बनाए इसे माॅडल रिसाली। मरोदा चौपाटी को देख कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने प्रशन्नता जाहिर की। उन्होंने वेंडिग जोन के तहत ओवर ब्रिज के नीचे जगह का सद्उपयोग करने के लिए आयुक्त आशीष देवांगन की तारीफ की। कलेक्टर ने इसे माॅडल की तरह विकसीत करने निर्देश दिए। रंग रोंगन और व्यवस्थित गुमटी को देख कलेक्टर ने कहा कि खाली जगह पर पेवर ब्लाक लगाए। तीन पहर पर अनिवार्य रूप से सफाई व्यवस्था हो। साथ ही फुटकर व्यापारी व चौपाटी आए लोगों के लिए वाटर कुलर व सुरक्षा व्यवस्था आउट सोर्सिंग के माध्यम से कराने निर्देश दिए। बुनयादी सुविधा और विशेष साज सज्जा कर जिले में इसे माॅडल की तरह प्रस्तुत करने कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन व निगम के अधिकारी उपस्थित थे। अतिक्रमण न हो इसका रखे ध्यान कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने प्रस्तावित मिलट कैफे एवं बीएसपी मार्केट के सामने मैत्री नगर में बनने वाले चौपाटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्याप्त जगह का उपयोग कर शेष भूमि पर अतिक्रमण न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान सतनाम भवन के निकट निर्माणाधीन आॅक्सीजोन, गार्डन, अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार फुटबाल ग्राउंड, वार्ड 17 के शीतला तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। जनप्रतिनिधियों ने पौध भेंट किया निरीक्षण के दौरान नगर पालिक निगम रिसाली के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा से चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को पौध भेंट किया। इस दौरान महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम पार्षद रेखा देवी व विनय नेताम आदि उपस्थित थे। ड्रग इंस्पेक्टर से कराए निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कलेक्टर धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चलने वाले मोबाइल युनिट को भी देखा। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स पहुंचे वरिष्ठ नागरिक से चर्चा की। कलेक्टर ने आयुक्त आशीष को निर्देश दिए कि वे मेडिकल स्टोर्स में निर्धारित जेनेरिक दवा उपलब्ध है कि नहीं इसका जांच भी कराए। Cglive24 News playstoe YouTube

विज्ञापन

जरूरी खबरें