: भिलाई में बनेगा प्रदेश का सबसे हाईटेक लिफ्ट इरीगेशन, टाउनशिप के लोगों को मिलेगी गंदे पानी से निजात, जानें प्रोजेक्ट डिटेल्स
भिलाई में बनेगा प्रदेश का सबसे हाईटेक लिफ्ट इरीगेशन, टाउनशिप के लोगों को मिलेगी गंदे पानी से निजात, जानें प्रोजेक्ट डिटेल्स
BHILAI. बीएसपी क्षेत्र में लोगों को काफी समय से गंदे पानी की समस्या रहती है। घरों में सप्लाई किया जाने वाला पानी काफी गंदा रहता है। अब इस समस्या का विधायक यादव परमानेंट समाधान निकालने जा रहे है।
पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में शिवनाथ नदी से सीधे पानी मरोदा डैम में पाइप लाइन के माध्यम से लाने का प्रस्ताव बनाया गया है। यह काम भी शुरू किया जाएगा इसके लिए बीएससी प्रबंधन और जिला प्रशासन के सहयोग से हाईटेक लिफ्ट इरीगेशन शिवनाथ नदी के तट पर बनाने की योजना प्रस्तावित है।
336.40 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट 336.40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है जिसका जल्द ही भूमि पूजन भी किया जाएगा। इस योजना में शिवनाथ नदी के किनारे भरदा कोटनी के पास एक हाईटेक लिफ्ट इरीगेशन बनाया जाएगा और 18 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर मरोदा डैम में शिवनाथ नदी का पानी लाएंगे।
Cglive24 News
Cglive24 News
विज्ञापन