BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: हड़बड़ी में मटन खाकर पहुंचा अस्पताल, गले में जा फंसी थी हड्डी

Admin Wed, May 24, 2023

भिलाई। एक बड़ी आबादी हड़बड़ी में भोजन करती है. साथ ही टीवी या मोबाइल स्क्रीन में नजरें गड़ाकर भोजन करना भी कभी-कभी जीवन को संकट में डाल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ लगभग 47 वर्ष के इस मरीज के साथ. हड्डी का एक नुकीला टुकड़ा भोजन के साथ आहार नली में जाकर फंस गया. सबकुछ करके देख लिया पर हड्डी न निकली न पेट में गई. अंततः उसे हाइटेक अस्पताल लाया गया. गैस्ट्रो सर्जन डॉ नवील शर्मा ने बताया कि मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत खराब हो रही थी. गले में तकलीफ तो थी ही, वह भयभीत भी था. हमने तत्काल मरीज को एंडोस्कोप रूप में लिया. हड्डी का यह टुकड़ा गले में आड़ा फंसा हुआ था. इसके नुकीले सिरे आहारनली की दीवारों में उलझे हुए थे. इसे बड़ी सावधानी के साथ पहले दीवारों से अलग किया गया और फिर उसे सीधा कर गले से निकाल दिया गया. डॉ शर्मा ने बताया कि ऐसे नुकीले टुकड़े न केवल आहारनली की दीवारों को बल्कि आमाशय से लेकर छोटी आंत तक कहीं भी घाव बनाने में सक्षम होते हैं. इसलिए जब भी कोई मोटा कांटा या हड्डी का टुकड़ा गले में चला जाए और वहां फंस जाए तो बिना कोई प्रयोग किये तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए. यहां विशेष उपकरणों से उसे सावधानी के साथ निकाला जाता है ताकि कहीं भी चोट न लगे. Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें