: 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी....
भिलाई | इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस राज्य महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी । यह कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा । इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की मंजूरी से मंडप होने वाली महिलाएं शामिल होंगी । इस सम्मेलन में राहुल गांधी समेत कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं । महिला सम्मेलन कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है ।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैक टू बैक दिग्गज पार्टियों के बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है । बड़े नेता यहां पहुंच कर सभा और भाषण और रेली आयोजित कर रहे है । विपक्ष पर आरोंप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है । कांग्रेस की बात करें तो लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में दौरा कर रहे है । इसके साथ ही राहुल गांधी अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं । इस बीच प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ के भिलाई पहुंच रही है ।
विज्ञापन