BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दूसरे दिन स्कूल की छात्र- छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट

दूसरे दिन स्कूल की छात्र- छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट भिलाई। वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में चलाये जा रहे सडक सुरक्षा माह के दूसरे डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भाठा के छात्र- छात्राओ को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान सडक संकेत, रोड मार्किंग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। सतीश ठाकुरी ने स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा कि जब आप स्कूल से अपने घर जाये तो इन बातों को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को जरूर बताएं। उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं से यातायात नियम संबंधित प्रश्न पूछा गया जिसका जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफिक मग देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में मंगलवार को बाफना टोल प्लाजा में यातायात पुलिस एवं टोल प्रबंधन के साथ मिलकर भारी वाहनों चालको पीछे एवं दो पहिया वाहन चालकों के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि रात के समय इन वाहनों को पीछे से आ रहे वाहन आसानी से देख सके ताकि किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो। आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र- छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है। मंगलवार कोशंकरा विद्यालय सेक्टर 10 के 150 स्कूली बच्चे यातायात टॉवर पहुंचे। आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोडी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी ली। यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें। यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने बच्चों को यातायात टॉवर नेहरू नगर अवश्य लाएं। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सभी के लिए लगाई गई Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें