BREAKING NEWS

से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : साय

को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल

उसका मानव संसाधन होती है- उद्योग मंत्री देवांगन

को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में दो बच्चे और पिता की मिली लाश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: News : पॉश एरिया नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक मिल रही बड़ी फैसिलिटी, देखें

Admin Wed, Mar 1, 2023

भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल तक के सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। भिलाई निगम के मेयर नीरज पाल ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। नेहरू नगर चौक से लेकर KPS चौक तक और KPS चौक से लेकर सूर्या मॉल चौक तक दो फेस में डामरीकरण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन करते ही डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि डामरीकरण के लिए विभिन्न संसाधनों के साथ एजेंसी काम कर रही है। सड़क के दोनों तरफ का डामरीकरण होगा। नेहरू नगर चौक से KPS चौक तक के सड़क के लिए 78.76 लाख रुपए और KPS चौक से सूर्या मॉल चौक तक के लिए 76.46 लाख रुपए की लागत से BT रोड रिनुअल का कार्य होगा। भिलाई निगम क्षेत्र में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल जाने वाली सड़क में रोजाना हजारों गाड़ियों की आवागमन होती है। एक प्रकार से यह मार्ग व्यस्ततम सड़कों में से एक है। नेशनल हाईवे से लगे यह रोड नेहरू नगर होते हुए जुनवानी और अवंती बाई चौक जाने वाले रोड को जोड़ती है। सड़क के डामरीकरण हो जाने से आवाजाही करने वालों को राहत मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों के दु रुस्तीकरण की दिशा में भिलाई निगम शीघ्रता से काम कर रहा है।भिलाई की कई प्रमुख सड़कें दुरुस्त की जा चुकी है, जहां आसानी से लोग आवागमन कर पा रहे हैं। भूमिपूजन के दौरान भिलाई निगम के कमिश्नर रोहित व्यास, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, MIC सदस्य संदीप निरंकारी, स्थानीय पार्षद चंदेश्वरी बांधे, पार्षद योगेश साहू, पार्षद हरिओम तिवारी, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता अर्पित बंजारे व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें