BREAKING NEWS

, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

दो जिलों में टीआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मी इधर से उधर

छत्तीसगढ़ में आज से 3 महीने तक बंद रहेंगे टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सीएम हेल्पलाइन में लगी शिकायतों की झड़ी : 5 दिनों में 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

Vinod Prasad Mon, Jun 15, 2026

रायपुर।  प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम लोगों की समस्याओं के समाधान का बड़ा माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन के जरिए राज्यभर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में ही 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक डायल 1076 पर कॉल कर लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद, साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी, पेयजल समस्याएं तथा सामान्य विवादों से संबंधित बताई जा रही हैं।

हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है, जहां उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शिकायतों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। सरकार ने संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

  प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को मजबूत बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन को महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां आम नागरिक सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें