: भिलाई में नाबालिग ने की खुदकुशी, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार, जांच में जुटी पुलिस
भिलाई में नाबालिग ने की खुदकुशी, परिजनों ने बताया मानसिक बीमार, जांच में जुटी पुलिस
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा थी।
भिलाई के सुपेला में 14 साल की बच्ची ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है। मामला जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग नेहरू भवन के पास रहती थी। बच्ची कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उत्तर पीएम के लिए रवाना कर दिया। परिजनों ने बच्ची के मानसिक बीमार होने की जानकारी पुलिस को दी है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू भवन के पास रहने वाली संतोषी निर्मलकर 8वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर वो अपने छोटे भाई बिट्टू के साथ सोई हुई थी। माता पिता काम पर बाहर गए हुए थे। तभी शाम को जब भाई की नींद टूटी तो उसने देखा कि संतोषी फंदे पर लटक रही है।
जिसके बाद उसने इसकी जानकरी अपनी मां के पास दी। परिजन जब घर पहुंचे तो देखा उनकी बेटी फंदे पर झूल रही थी, आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची मानसिक बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन अब तक आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।
Cglive24 News playstoe YouTube

विज्ञापन