: छाछ पिलाना था तो बड़े भाई को घर बुलाते…पिता के साथ झूठ बोलने का संस्कार इनको भी आ गया है – सांसद विजय बघेल
Admin Thu, Mar 2, 2023
भिलाई 3। मंगलवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में भिलाई और दुर्ग भाजपा नेताओं और हजारों की संख्या में कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री निवास और पीएचई मंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा झपटी हुई। मुख्यमंत्री पुत्र चैतन्य बघेल द्वारा घेराव करने आए भाजपाइयों को मट्ठा (छाछ) पिलाने की खबर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि अगर छाछ पिलाना होता तो बड़े भाई को घर बुलाते। वहा पर पूरा मीडिया मौजूद है, लाइव चल रहा है। हमारे आने के बाद पुलिस वालो को और अपने लोगो को छाछ पीला रहे है। पिता के साथ झूठ बोलने का संस्कार इनको भी आ गया और शायद उससे बड़ा झूठ ये बोलने लग गए है। पुलिस वालो ने हमे खदेड़ा नही है, हम भारत माता की जय बोल रहे थे, हम लोग संस्कारी लोग है और हम तो एक टेलर चलवाए है फिल्म अभी बाकी है।
विज्ञापन