: दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग ने किया मतदान, लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की
दुर्ग SSP रामगोपाल गर्ग ने किया मतदान, लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की
दुर्ग। दुर्ग जिला के छः विधानसभा में आज प्रातः 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ में द्वितीय चरण में आज 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी हैं। दुर्ग जिला के छः विधानसभा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा और पाटन में वोटिंग चल रही है।
आज प्रातः दुर्ग जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग शहर विधानसभा के मतदान केंद्र पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में पहुंचकर मतदान किया साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाया। इसके साथ एसएसपी पुलिस बल के साथ अलग अलग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का भी घूम घूम कर जायजा ले रहे है।
दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग जिला के मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य है, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाताओं से मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
विज्ञापन