: सुपेला अंडरब्रिज के पास मिला बुजुर्ग महिला का शव, ट्रेन हादसे में गई जान… रविवार शाम से थी लापता
भिलाई। प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला अंडरब्रिज के पास ट्रेन से टकराने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह यहां ट्रैक पर शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कलिंदरी यादव (85) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका की मानसिक स्थिति टीक नहीं थी और वह रविवार शाम से लापता थी।
मिली जानकारी के अनुसार सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज के पास बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला के सिर पर चोट का निशान था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला ट्रेन से टकराई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कलिंदरी यादव के रूप में किया गया है। परिजनों को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे। वार्ड पार्षद भी इस दौरान मौजूद रहे। परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह ठीक से सुन भी नहीं पाती। मृतका किसी को पहचान भी नहीं पाती थी। रविवार शाम से वह लापता थी जिसे परिजन तलाश रहे थे।भिलाई नगर 7 अगस्त । प्रियदर्शनी परिसर अंडर ब्रिज के पास ट्रेन से टकराकर 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई सुपेला पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
इस संबंध में वार्ड क्रमांक 5 कोसा नगर पार्षद संदीप निरंकारी ने बताया कि मृतका श्रीमती कालिंद्री बाई यादव 85 वर्ष शासकीय प्राथमिक शाला कोसा नगर यादव मोहल्ला में रहती थी। कांग्रेस जोन अध्यक्ष किशन यादव की माता है। कल शाम 4:00 से घर से लापता थी। लगातार खोजबीन के पश्चात भी नहीं मिलने पर सुपेला थाने में गुमशुदा का मामला दर्ज कराया गया था। सुपेला पुलिस ने बताया कि प्रियदर्शनी परिसर अंडर
Cglive24 News
Cglive24 News
विज्ञापन