: आवास योजना के घोर विरोधी रही है कांग्रेस, अब ढोंग कर रही- सरोज पांडे
आवास योजना के घोर विरोधी रही है कांग्रेस, अब ढोंग कर रही- सरोज पांडे
रायपुर, जनजागरुकता। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय नगदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर अपनी उपलब्धियां, अपनी योनजाएं बता रहे हैं। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश में वार-पलटवार जारी है। एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। कमजोरियां उजागर कर रहे हैं। आचार संहिता लगने से पहले केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वे बिलासपुर में ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ का शुभारंभ किए और आमसभा को संबोधित भी किया।
इसी बीच राज्यसभा सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने राहुल राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। इस दौरान पांडे ने कहा कि आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया। जो कांग्रेस आवास योजना के घोर विरोधी रही अब चुनाव से ठीक पहले आवास देने के नाम पर ढोंग कर रही है।
16 लाख लोगों से विश्वासघात
लेकिन नैतिकता के आधार पर उनको इस कार्य्रक्रम में शामिल भी नहीं होना चाहिए था। जब आचार सहिता लगने में मात्र 10 से 15 बचे हैं। तब इस योजना को आरंभ करने का अवचित्य ही ये मुख्यमंत्री जी बताए। कांग्रेस ने 16 लाख से ज्यादा लोगों को आवास न देकर विश्वासघात किया है। टीएस सिंहदेव ने खुद कहा था कि मुझे दुख है कि 16 लाख लोगों को PM आवास नहीं मिल पाया। इस वजह से उन्होंने पंचायत विभाग से इस्तीफा दिया था। आचार संहिता नजदीक है। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास योजना भी भ्रष्टाचाए के भेट चढ़ जायेंगे।
अब मुख्यमंत्री को आपत्ति क्यों..
उन्होंने आगे कहा कि जब लोगों ने इसका विरोध किया, भाजपा से जुड़े तब CM ने मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की। जब तक किसी योजना का नाम किसी परिवार विशेष के नाम पर होता था तब तक कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब जब योजना प्रधानमंत्री के नाम पर चलाए जा रहे है तो मुख्यमंत्री को आपत्ति हो रही है और इस योजना के सारे खर्चे क्रेंद सरकार द्वारा चलाए जाएं ऐसी मांग करते हैं। राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान के नाम से नफरत का सामान बेचने आए हैं। सरकार का घोटाले का पैसा कहां जा रहा है?
Cglive24 News
विज्ञापन