: CM बघेल 4 अगस्त को भिलाई दौरे पर, दुर्ग संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात… जयंती स्टेडियम के पास होगा कार्यक्रम
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगें। कार्यक्रम का आयोजन जयंती स्टेडियम के पास होगा। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी और दुर्ग जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे।
बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रू-ब-रू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के विकास की मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी 07 जिलों से युवा यहां हजारों की तादात में पहुंचेगें, जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
Cglive24 News
विज्ञापन