: वार्ड में नागरिकों ने पानी नहीं आने की समस्या बताई, हालत ऐसी ही रही तो गर्मी में समस्या और विकट हो जाएगी…
वार्ड में नागरिकों ने पानी नहीं आने की समस्या बताई, हालत ऐसी ही रही तो गर्मी में समस्या और विकट हो जाएगी…
शंकरनगर और विजयनगर में पेयजल की समस्या को लेकर आज विधायक गजेंद्र यादव निगम के अधिकारियो के साथ फील्ड में उतरे। वार्ड में महिलाओ ने बताया की क्षेत्र में पानी नहीं आता, उन्होंने एजेंसी द्वारा बिछाये गए पाइपलाइन को भी देखा और निगम के अधिकारियो को निर्देशित किया की अव्यवस्थित अमृत मिशन के पाइपलाइन को शीघ्र ही दुरुस्त कर हर घर तक पेयजल पहुंचाये।
इसी प्रकार पुलिस लाइन के पीछे बिहारी बस्ती में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु निरिक्षण किये। इस दौरान पार्षद अजीत वैद्य, चंद्रशेखर चंद्राकर, कविता तांडी, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, अजय वर्मा, अतुल पहाड़े, राहुल भट्ट, निगम से ईई दिनेश नेताम, गिरीश दीवान सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
Cglive24 NEWS

विज्ञापन