BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Chhattisgarh Education News: CG: डीईओ, बीईओ और प्राचार्यों के ट्रांसफर पर लटकी तलवार! इस वजह से तो नहीं मिल रही हरी झंडी

Cglive24 News: CG: डीईओ, बीईओ और प्राचार्यों के ट्रांसफर पर लटकी तलवार! इस वजह से तो नहीं मिल रही हरी झंडी Cglive24 News: छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यो का ट्रांसफर किया जाना है। चूकि ट्रांसफर पर प्रतिबंध लगा है इसलिए फाइल समन्वय में भेजी गई है। रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में एक-दो, एक ट्रांसफर लिस्ट निकलती रही है। दो दिन पहले ही दो और जिला शिक्षा अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। मगर स्कूल शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित ट्रांसफर लिस्ट का अभी कोई पता नहीं चल रहा है। बता दें, विधानसभा सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चार डीईओ को सस्पेंड करने का ऐलान किया था। इसके बाद दो-एक और डीईओ हटाए गए। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के करीब दो दर्जन जिला शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर के अलावा 50 से उपर बीईओ और प्राचार्यों के ट्रांसफर का प्रस्ताव मंत्री की मंजूरी के बाद समन्वय में भेजा गया है। जानकारों का कहना है कि प्रस्ताव गए हफ्ता भर होने जा रहा है। मगर अभी तक इस पर अपडेट नहीं मिला है। जबकि, इसके तीन दिन बाद दो डीईओ के ट्रांसफर का प्रस्ताव समन्वय से ओके होकर आ गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि लिस्ट बेहद लंबी है। इसलिए हो सकता है ट्रासफर पर बैन के दौरान इतनी बड़ी सूची की समन्वय से मंजूरी न मिले। किसी भी विभाग में इतनी बड़ी संख्या में लिस्ट नहीं निकली है। उपर से स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा चुनाव में रायपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जाहिर है, दो महीने बाद कोई नया मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग संभालेगा।ऐसे में, हो सकता है...नए मंत्री के आने के बाद लंबी सूची निकले। हो सकता है, चर्चाएं ये भी हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद एक महीने के लिए ट्रांसफर से बैन हटाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें