BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा- झीरम का सबूत जेब में होने का दावा करते रहे, कब खुलासा करेंगे?

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा- झीरम का सबूत जेब में होने का दावा करते रहे, कब खुलासा करेंगे? रायपुर। झीरम घाटी हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झीरम हमले को लेकर कांग्रेस पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी और कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली यह कांग्रेस सरकार ऐसी निर्लज्ज और निकम्मी सरकार है जो अपनों की मौत के गुनहगारों को जेल में नहीं डाल सकी,उन्हे सजा दिलाकर बदला भी नहीं ले सकी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि झीरम घटना सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही नहीं हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी पारिवारिक मित्र थे। रही बात सवाल की तो इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी मुख्यमंत्री से चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल से पूछा है कि आपने कहा कि नक्सलियों ने पूछ पूछ कर गोली मारी है। आप यह भी बता दीजिए किससे पूछ कर गोली मारी है। आप जनता को यह क्यों नही बताते कि नाम पूछकर जिसको छोड़ा गया आज वो आपके मंत्रिमंडल का प्रमुख सहयोगी है। बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल किया कि आज छत्तीसगढ़ में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने झीरम घटना के बाद अस्पताल में किस व्यक्ति को झापड़ मारा था? कौन नेता है जो झीरम घटना के बाद वहा से मोटरसाइकिल पर निकला था। भूपेश बघेल और उनकी टीम के लोग दिल्ली जाकर कौन सा वीडियो ऑडियो राहुल गांधी सोनिया गांधी को सुना आए थे? बृजमोहन अग्रवाल ने उनसे कहा कि आप तो कहते थे गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नही भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के 2 टुकड़े हुए थे। इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। आज भूपेश बघेल नारकोटेस्ट की बात कर रहे हैं ऐसे में सबसे पहले तो उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी का नारको टेस्ट कराना चाहिए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह जग जाहिर है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें