: पद्मश्री उषा बारले के निवास सेक्टर-1 जाएंगे भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह…पाटन या अहिवारा से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा तेज.. निवास के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात, साफ सफाई व रंगरोगन भी…पढ़िए क्या है इसका राजनीतिक मायने
पद्मश्री उषा बारले के निवास सेक्टर-1 जाएंगे भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह…पाटन या अहिवारा से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा तेज.. निवास के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात, साफ सफाई व रंगरोगन भी…पढ़िए क्या है इसका राजनीतिक मायने
भिलाई । भाजपा के लिए, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक के लिए तथा पाटन व अहिवारा विधानसभा के लिए यह बड़ी खबर है। 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री तथा भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह भिलाई सेक्टर-1 आएंगे। 20 मिनट तक पदमश्री पुरस्कार प्राप्त उषा बारले से मुलाकात करेंगे। पंडवानी गायिका उषा बारले हाल ही में पदमश्री लेते वक्त अचानक चर्चे में आई थी। अब कहा यह जा रहा है कि भाजपा उन्हें अहिवारा विधानसभा या पाटन विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है। भाजपा एक तीर से कई निशाना साधने की तैयारी में है। इधर प्रोटोकाल जारी होते ही प्रशासन ने बुधवार से ही उषा बारले के घर के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही उनके निवास का रंग रोगन व आसपास सफाई भी कराई जा रही है।
- उषा बारले पंडवानी गायिका है। हाल ही में उन्हें पदमश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। पदमश्री पुरस्कार लेते वक्त छत्तीसगढ़ की परंपरागत साड़ी में वे जिस तरह से पुरस्कार लेने पहुंची थी, उसने पूरे देश दुनिया का ध्यान उनकी तरफ खींचा था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। उसके कुछ दिन बाद से ही उषा बारले को अहिवारा विधानसभा चुनाव से लड़ाए जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग के रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में भाजपा की बड़ी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं, इसके पहले वे सेक्टर-1 स्थिति उषा बारले के निवास जाएंगे। प्रोटोकाल के मुताबिक वहां शाह 20 मिनट तक रहेंगे। इस खबर ने राजनीतिक तौर पर खलबली मचा रखी है।


- बता दें कि अहिवारा विधानसभा से रिटायर्ड जज अग्रलाल जोशी, पंथी नृत्य के कलाकार तथा पदमश्री पुरस्कार प्राप्त राधेश्याम बारले तथा उषा बारले का नाम सामने आ रहा है। अग्रलाल जोशी व राधेश्याम बारले भाजपा की सदस्यता ले चुके है। एक तरह से उनका जनसंपर्क अभियान भी शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उषा बारले के निवास स्थान पर आना कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है।
विज्ञापन