BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने को लेकर भाजपाइयों ने किया छावनी थाना का घेराव, एएसपी और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Admin Wed, Jun 7, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने को लेकर भाजपाइयों ने किया छावनी थाना का घेराव, एएसपी और तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
  1. भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज दिनांक 6.6.2023 को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य शिरिश अग्रवाल, भिलाई भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर, जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ,पार्षद पीयूष मिश्रा, पार्षद विनोद सिंह, पार्षद संतोष मौर्य, पार्षद गिरिजा बंछोर,पार्षद नोहर वर्मा , राहुल परिहार के नेतृत्व में भिलाई वार्ड – 37 स्थित अटल स्मृति उधान में लगे भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कालिख पोतने की घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए थाना छावनी का घेराव कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर एवं तहसीलदार दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।
  2. सौपें गए ज्ञापन में कहा गया है कि कैम्प – 2 , वार्ड- 37 भिलाई स्थित अटल स्मृति उधान में दिनांक 25 दिसम्बर 2022 को भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जिला प्रशासन के अनुमति एवं सहयोग से लगाया गया है। प्रतिमा स्थापित करने के दिन से ही स्थानीय पार्षद अपने सहयोगियों एवं क्षेत्र के असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर मुर्ति स्थापना का विरोध किया जा रहा था बल्कि नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रभात कुमार एवं छावनी थाना प्रभारी मोनिका पांडे के साथ धक्का मुक्की कर पीछे से हाथ मुक्के से प्रहार भी किया गया था।इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। घटना दिनांक को ही हम लोगो को आशंका थी कि इन असमाजिक तत्वों द्वारा भविष्य में मुर्ति को अपमानित एवं क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी आशंका सही साबित हुई और मौका मिलते ही इन असमाजिक तत्वों द्वारा दिनांक 3.6.2023 को अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर कालिख पोत दिया गया। इस सम्बन्ध में स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा छावनी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर इन असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई थी‌।
  3. मुस्लिम कट्टरपंथीयो द्वारा समय समय पर सोशल मिडिया के माध्यम से सार्वजनिक रूप से कहा जाता रहा है कि मंदिर भी बना लोगे, मुर्ति भी लगा लोगे लेकिन इसे सुरक्षित नहीं रख पाओगे। यही कारण है कि भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों की मुर्ति तोड़ने की घटनाएं‌ घटित हो रही है। पुर्व में भिलाई पावर हाउस स्थित चौक पर लगे डा भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को अपमानित करने के उद्देश्य से ब्रिज के ऊपर से जला हुआ आइल प्रतिमा पर डाल दिया गया था। इसके पश्चात जिला प्रशासन द्वारा मुर्ति की सुरक्षा हेतु ब्रिज पर टीने की चादर लगा कर घेराबंदी की गई थी। यहाँ पर भी मुर्ति की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
  4. प्रतिनिधि मंडल ने घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि यदि भारत रत्न के चित्र पर कालिख पोत कर अपमानित करना, अपराध की श्रेणी में‌ आता है तो पुलिस प्रशासन को तत्काल अपराध दर्ज कर , घटना के लिए जिम्मेदार असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोका जा सकें।
  5. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि इस सम्बन्ध में शीध्र अपराध दर्ज कर घटना के लिए जिम्मेदार असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
आज के इस घेराव कार्यक्रम में मुन्ना आर्य, छोटे लाल चौधरी, चंदन यादव,सन्नी यादव, रिंकू साहू, जोगेन्द्र शर्मा, जयशंकर चौधरी अरविंद वर्मा, मयंक गुप्ता, राहुल भोषले , राहुल परिहार, प्रशम दत्ता, अरविंद, प्रदीप ,कंवर पाल सिंह, कुलविंदर कौर, बसंता खरे, शोभा गुप्ता, उमा भादूड़ी , आदि उपस्थित थे। Cglive24 News playstoe YouTube

विज्ञापन

जरूरी खबरें