BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: Bhilai में सुपेला के इस प्राइम लोकेशन में होने जा रहा बड़ा डेवलपमेंट, NH से होगी शानदार कनेक्टिविटी

Admin Tue, May 16, 2023

शहर के वार्ड-18 कांट्रैक्टर कॉलोनी में इस सुविधा का हुआ विस्तार, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा... भिलाई नगर निगम इलाके के अंतर्गत वार्ड-18 कांट्रैक्टर कॉलोनी में दो महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात महापौर ने दी है। महापौर नीरज पाल ने आज आंगनबाड़ी भवन का शुभारंभ किया। वही शिवनाथ कॉम्प्लेक्स मार्ग में बनने वाले CC रोड का भूमिपूजन किया गया। निगम मुख्य कार्यालय से लगे हुए शिवनाथ कॉम्प्लेक्स ब्लॉक नंबर 28 से 21 तक सीमेंटीकरण का काम में किया जाएगा। इसके चलते नेशनल हाईवे (NH) से सुपेला स्थित शिवनाथ कांप्लेक्स जाने वाले रास्ते पर रोड की कनेक्टिविटी श्रेष्ठ हो जाएगी और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सुपेला के कमर्शिलय एरिया और बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में CC रोड का कार्य अब तक नहीं हुआ था जिसका अब सीमेंटीकरण कार्य किया जा रहा है। इस रास्ते पर काफी सारे बड़े-बड़े होटल भी मौजूद है, जहां भिलाईवासी विभिन्न प्रकार के वैवाहिक और अन्य इवेंट होते रहता है। ऐसे में यहां आवाजाही करने वालों को सहूलियतें होगी। 20 लाख 80 हजार की लागत से सीमेंटीकरण कार्य होगा। मेयर नीरज पाल ने कहा कि शहर के मार्गों की स्थिति में निरंतर सुधार किया जा रहा है। सड़कों के डामरीकरण और सीमेंटीकरण के चलते लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है महापौर नीरज पाल ने कांट्रैक्टर कॉलोनी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी बिल्डिंग का शुभारंभ किया। पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र किराए की बिल्डिंग में चलता था। लेकिन अब वार्ड-18 में अपने भवन से संचालित होगा। इसके कारण मोहल्ले वासियों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। छह लाख 45 हजार की लागत से आंगनबाड़ी बिल्डिंग को डेवलप किया जा रहा है। आंगनबाड़ी भवन में एक हॉल, एक कमरा, एक किचन और शौचालय की सुविधा रहेगी। भूमिपूजन और आंगनबाड़ी भवन के शुभारंभ के दौरान अंत्यावसाई सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू, बृजेश सिंह, MIC व स्थानीय पार्षद लालचंद वर्मा, MIC सदस्य संदीप निरंकारी, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा, चंद्रशेखर गवई, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या एवं राजेश चौधरी, पार्षद सुरेश वर्मा, नोमिन साहू, कोमल टंडन, सेवन कुमार, हरिओम तिवारी, प्रभाकर जन बंधु, गिरि राव, आरएस.शर्मा, नरसिंहनाथ, जी.राजू, वाईके.सिंह, दुर्गेश ताम्रकार, मनीष जिज्ञासी, रफीक मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें