BREAKING NEWS

पुराने बस स्टैंड में लगी भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी

के दिन लगाया मौत को गले, गांव में शोक

साला और भाभी गिरफ्तार

व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सुपेला फ्लाईओवर में बड़ा हादसा : पाइप से भरी पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Admin Fri, Aug 11, 2023

सुपेला फ्लाईओवर में बड़ा हादसा : पाइप से भरी पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती भिलाई। सुपेला फ्लाईओवर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया है। फ्लाईओवर पर लापरवाही पूर्वक खड़ी पिकअप से बाइक सवार भिड़ गया। पिकअप में लोहे के पाइप भरे हुए थे जो कि बहर की ओर निकल गए थे। इनमें से एक पाइप युवक के सीने में घुस गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे शख्स ने एंबुलेंस को कॉल किया और सुपेला अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद सुपेला पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार की रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच की है। सुपेला फ्लाईओवर पर रायपुर की ओर एक पिकअप को किनारे खड़ी किया गया था। संभवत: पिकअप में कुछ खराबी आई थी। इस दौरान बाइक सवार युवक पिकअप से भिड़ गया। पिकअप में टेंट हाउस का सामाना भरा हुआ था। जिसमें कुर्सियां व लोहे के पाइप भरे हुए थे। युवक के सीने में पाइप घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान खुर्सीपार वार्ड 48 निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। हादसे के दौरान वहां से गुजर रे हरजिंदर नाम के शख्स ने एंबुलेंस को कॉल किया और घायल युवक को शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। सुपेला हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। इस बीच हरजिंदर ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल को बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराने कहा। सूचना के बाद परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। फिलहाल युवक को बीएम शाह के आईसीयू में रखा गया है। इधर सुपेला पुलिस पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें