BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: तेज धमाके से दहला भिलाई स्टील प्लांट:ब्लास्ट-फर्नेस 5 में हुआ हादसा, चारों तरफ बिखरा गर्म लोहा, मची अफरा-तफरी

तेज धमाके से दहला भिलाई स्टील प्लांट:ब्लास्ट-फर्नेस 5 में हुआ हादसा, चारों तरफ बिखरा गर्म लोहा, मची अफरा-तफरी भिलाई स्टील प्लांट के अंदर ब्लास्ट फर्नेस-5 में सोमवार को अचानक बड़ा विस्फोट हो गया। इससे अंदर भरा हुआ गर्म लोहा चारों तरफ बिखर गया। इससे वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही की इस दौरान नजदीक कोई नहीं था। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट फर्नेस-5 पहले से लीकेज की शिकायत थी। बीएसपी के इंजीनियर्स ने 9 जनवरी को इसे बंद करने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी फर्नेस में लोहा पिघलाने का कार्य लगातार जारी था। चारों तरफ बिखरा गर्म लोहा सोमवार को अचानक ब्लास्ट फर्नेस में बड़ा धमका हुआ, जिससे पूरा प्लांट दहल गया। लोगों ने वहां जाकर देखा तो फर्नेस से गर्म लोहा बाहर आ गया था और चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ था। [caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]   गर्म पिघला लोहा बाहर गिरने से वहां आग लग गई। सूचना मिलते ही तुरंत वहां सीआईएसएफ की टीम और बीएसपी के अधिकारी पहुंचे। पूरे एरिया को सील कर दिया, जिससे अंदर कोई जा ना सके। इसके बाद वहां लगी आग को बुझाने का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक स्थिति को कंट्रोल करने का कार्य जारी है। बीएसपी के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। BSP की बड़ी लापरवाही सामने आई इस हादसे को बीएसपी का जनसंपर्क विभाग सामान्य घटना बता रहा है। पीआर डिपार्टमेंट के जीएम प्रशांत तिवारी का कहना है कि ये सामान्य घटना है। स्थिति को काबू कर लिया गया है। जबकि सूत्रों का कहना है कि ब्लास्ट फर्नेस में पहले से लीकेज था और उसके बाद भी इसे उपयोग में लाया जा रहा था। नहीं आई किसी को कोई चोट बीएसपी के अधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि ये टेकिनकल फॉल्ट है। ब्लास्ट फर्नेस 5 के ट्वीटर नंबर 9 और 16 के बीच से हॉट मेटल का रिसाव हुआ है। वहां काम कर रहे लोगों ने जब देखा कि मेटल लीक हो रहा है तो वहां से बाहर आ गए। इसके बाद फर्नेस को बंद किया गया और गर्म लोहे को ठंडा करने का काम चल रहा है। यह दुर्घटना कैसे हुई इसी जांच की जाएगी उसके बाद ही कारण का पता चलेगा।
 

विज्ञापन

जरूरी खबरें