BREAKING NEWS

अपना घर’का सपना हुआ साकार…..

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सीता नवमी आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: शराब घोटाले मामले में अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ी,जज के सामने सुसाइड की धमकी, पूछताछ के बाद और गिरफ्तारी का सिलसिला…!

2 हजार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बेहद उफान पर है ! 10 मई को ईडी की विशेष अदालत ने गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की रिमांड अवधि 5 दिन और बढ़ा दी है ! जज के सामने सुसाइड करने की धमकी अनवर ने जज के सामने ही ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की धमकी दे दी। साथ ही अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि सीएम और उनके परिवार के सदस्यों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और ईडी उसकी जिम्मेदार होगी। 4 दिन की रिमांड के बाद अजय सिंह राजपूत को कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने अनवर को पूछताछ के लिए 5 दिन और रिमांड पर रखने की अनुमति दी गई ! दूसरा होटल कारोबारी अदालत में बीमार हो गया ईडी की विशेष अदालत में एक अन्य होटल कारोबारी नितेश पुरोहित को भी गिरफ्तार कर पेश किया गया है। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि नितेश होटल कारोबारी है और हवाला से भी उसके तार जुड़े हुए हैं। कोर्ट के बाहर अनवर समर्थक भीड़ ने किया हंगामा कांग्रेस के महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग कोर्ट परिसर में पहुंच गए, इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी। हंगामे जैसे हालात होने के बाद पुलिस ने यहां पहुंचे लोगों को बाहर ही रोक दिया। यहां तक मीडिया को भी कवरेज से रोका गया ! ईडी के द्वारा 6 मई को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनवर ढेबर को प्रदेश में 2 हजार करोड़ के घोटाले का स्पष्ट आरोप लगाते हुए सबूतों का उल्लेख किया था ! Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें