: भिलाई में फिर ED : राधिका नगर, मैत्री विहार के पास ईडी की टीम ने 3 बंगलो में दी दबिश,देखें क्या-क्या मिला
भिलाई। ईडी की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है।भिलाई के सुपेला मैत्री विहार के पास ईडी की टीम ने 3 बंगलो में दबिश दी । ईडी की 5 सदस्यीय टीम ने महादेव ऐप से मिले इनपुट पर दबिश दी।
बंगला मालिक बीएसपी रिटायर्ड अधिकारी श्रीकांत मुसले, और के. उन्नयन से पूछताछ कर रही है।जहां भिलाई इस्पात संयंत्र के रिटायर्ड कर्मचारी श्रीकांत मूसले के राधिका नगर स्थित दाऊ बाड़ा तालाब, रिटायर्ड टीचर उन्नीयन और मुस्तफा मंजिल के घर एक साथ ईडी की टीम पहुंची है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की खबर है. फ़िलहाल कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि छत्तीसगढ़ की आवाज न्यूज़ नहीं करता है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए।
विज्ञापन