: भिलाई इस्पात मजदूर संघ के द्वारा आस्था बहुउद्देशीय संस्था के वृद्ध आश्रम में40 कंबल का वितरण किया गया
*गरीब असहाय निर्धन की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा चिन्ना केशवलू* भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चिन्ना केशवलू के नेतृत्व में सेक्टर 2 सामाजिक संस्था समाजसेवी प्रकाश गेडाम द्वारा संचालित आस्था मे पहुंच कर बुजुर्ग जिन्हें अपने देव तुल्य माता-पिता समझ कर उनका मुंह मीठा कर कंबल भेटकर उनका आशीर्वाद लिया गर्म कपड़े पाकर बुजुर्ग एवं असहाय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की मजदूर संघ के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। महामंत्री चिन्ना केशवलू ने कहा भिलाई मजदूर संघ कर्मचारियों की मांगों के साथ सेवा के कार्यों में भी अपनी सेवाएं देता आ रहा है पूरी ठंड भर इन गरीब लोगों के पास पहुंचकर उन्हें ठंड से बचने के लिए मजदूर संघ के कार्यकर्ता निरंतर रात में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चिन्ना केशवलू उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा शारदा गुप्ता प्रदीप पाल जोगिंदर कुमार नवनीत हरदेल अशोक कुमार संजय साकुरे जोगा राव प्रशांत क्षीरसागर मुरलीधर गुलाहने सुदीप कुमार सुधीर गहरवार भूपेन्द्र बंजारे सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Cglive24 News
https://youtu.be/OxCXUUUBDF4?si=GhQN80EZKD0deyJ4
Cglive24 News
https://youtu.be/OxCXUUUBDF4?si=GhQN80EZKD0deyJ4
विज्ञापन